गौमाता को राष्ट्रमाता बनाने की मुहिम

उदयपुर की डिंपल भावसार निकली 800 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर

उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत)। गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की अनोखी मुहिम का शुभारंभ रविवार को उदयपुर से हुआ। इस मुहिम के तहत उदयपुर एनिमल फीड(हैप्पी एंड चॉइस वेलफेयर सोसाइटी) की ओर से यूएएफ संस्थापक डिंपल भावसार उदयपुर से दिल्ली तक की 800 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर रही है। यात्रा का शुभारंभ रविवार को आरके सर्कल से मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रदीप कुमावत, अर्थ डायग्नोस्टिक के अर्पित, सेंडी ट्रेवल्स टेल्स के संदीप राठौड़, शिक्षाविद प्रीति सोगानी,डॉ. कमलेश शर्मा रिमझिम बख्शी,सोनाली कुमार, पशु प्रेमी सत्यजीत, एडवोकेट निर्मल पंडित, शौर्या जैन, वेणुगोपाल सर की मौजूदगी में हुआ। अतिथियों ने डिंपल को श्रीफल भेंट कर और साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया।  

संस्था के रवि भावसार ने बताया कि यह यात्रा यूएएफ की संस्थापक डिंपल भावसार के द्वारा निकाली जा रही है जो एक गृहिणी होते हुए भी पशु प्रेम का संदेश लेकर साइकिल से 800 किलोमीटर का सफर तय करेगी ताकि पशुओं पर हो रही क्रूरता को रोका जा सके । यह यात्रा देश के विभिन्न 20 शहरों से होती हुई दिल्ली तक जाएगी।

पशुओं और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का उद्देश्य :

डिंपल ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य पशुओं और पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। इसके तहत मार्ग में आने वाली 50 विद्यालयों के 25000 छात्रों को पशु प्रेम के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। मिराज ग्रुप वह हैप्पी एंड चॉइस वेलफेयर सोसाइटी मिलकर इस मार्ग में 10,000 वृक्षारोपण भी करेंगे। इस मौके पर हैप्पी एंड चॉइस वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक रवि भावसार ने बताया कि संस्था द्वारा अन्य कई प्रोजेक्ट जैसे- रेबीज मुक्त भारत, मिशन जीरो हंगर, गोपाल वाहिनी, प्रोजेक्ट प्यास ,प्रोजेक्ट सुरक्षा, प्रोजेक्ट जीव वाणी, प्रोजेक्ट शिक्षा, प्रोजेक्ट वृक्षारोपण आदि भी चला रही है। इस अवसर पर  सोशल मीडिया से लकी, चेष्टा खत्री, भावेश सालवी ने भी इस कार्य की सराहना की और संस्थापक डिंपल भावसार व यूएएफ के पेडल से परिवर्तन यात्रा के सदस्यों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया ।

Related posts:

क्लाईमेट डिस्क्लोज़र फे्रमवर्क के अनुरूप इण्डियन मेटल सेक्टर में क्लाईमेट एक्शन रिर्पोट करने वाली हिन...

सैफ चैंपियनशिप में भारत के लिए डेब्यू करते हुए जिंक फुटबॉल के साहिल पूनिया ने जीता सर्वश्रेष्ठ गोलकी...

नारायण सेवा के सभी परिसरों में झंडारोहण

Hindustan Zinc signs MoU to enhance cooperation in Telemedicine

थाईलैंड की युवती को गोली मारी

आदिकाल से ही मेवाड़ कलाओं का संरक्षक, पूर्वजों ने यहां की कलाओं-कलाकारों को आश्रय-प्रोत्साहन देने मे...

The daily declining graph of corona patients in Udaipur is encouraging, on Wednesday, the percentage...

उदयपुर शहर को मिली 2 रूट पर नई सिटी बसों की सौगात

श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था मेवाड़ कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह

पिम्स को मिली ईसीएफएमजी से मान्यता

हिन्दुस्तान जिंक ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्र के विकास हेतु दृढ़ संकल्पित

बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए स्वर्ण प्राशन है वरदान : डॉ. औदिच्य