पिम्स हॉस्पिटल में ह्रदय की गंभीर बीमारी का सफल ऑपरेशन

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) हॉस्पिटल, उमरड़ा में चिकित्सकों ने ह्रदय की गंभीर बीमारी का सफल ऑपरेशन कर मरीज को नया जीवन दिया है।
चेयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि उदयपुर निवासी राधेश्याम (46) को गत दिनों सीने में अचानक तेज दर्द की शिकायत पर पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा की इमरजेंसी में लाया गया। जांच में पता चला कि मरीज को हार्टअटैक आया और ह्रदय की मांसपेशियां फटने की वजह से दिल के पर्दे में छेद हो गया था। इस बीमारी में जान जाने का अधिक खतरा होता है। ऑपरेशन के बाद भी जान बचने की संभावना बहुत कम रहती है।
आशीष अग्रवाल ने बताया कि मरीज का पिम्स के कार्डियक सेन्टर में ऑपरेशन किया गया। इसमें कृत्रिम पर्दा लगाकर दिल के छेद की मरम्मत कर बायपास सर्जरी की गई। ऑपरेशन पिम्स के कार्डियक सर्जन डॉ. विवेक रावत ने किया जिसमें इन्टरवेन्शनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. महेश जैन, नॉन-इनवेसिव कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. उमेश सोनी तथा कार्डियक एनेस्थेटिस्ट डॉ. विपिन सिसोदिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऑपरेशन के छह दिन बाद अब मरीज के स्वास्थ्य में सुधार है।

Related posts:

उदयपुर में त्रिदिवसीय टीपीएफ ग्लोबल सेमीनार 8 मई से

रोटरी क्लब के सभी अध्यक्षों एवं सचिवों की बैठक

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा पोषण और स्वास्थ्य के लिए की जा रही पहल के माध्यम से 3.7 लाख से अधिक महिलाएं ...

आदिकाल से ही मेवाड़ कलाओं का संरक्षक, पूर्वजों ने यहां की कलाओं-कलाकारों को आश्रय-प्रोत्साहन देने मे...

मेवाड़ महिला प्रीमियर लीग की तैयारियां पूर्ण

“हिन्दुस्तान जिंक की सखी महिलाएं अब डिजिटल”

कानोड़ मित्र मंडल, उदयपुर द्वारा कानोड़ में 710 स्वेटर वितरित

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में नवजात की सफल सर्जरी, नवजात को मिला जीवनदान

फसल बीमा जागरूकता कार्यक्रम

हिंदुस्तान जिंक एवं देश की पहली महिला रेस्क्यू टीम ने अंतर्राष्ट्रीय माइंस रेस्क्यू प्रतियोगिता में ...

Prashant Agarwal, President of Narayan Seva Sansthan, Shares Insights at Asia’s Largest CSR Forum

श्रीजी प्रभु के श्रावण मास के हिंडोलना की सेवा में श्री विशाल बावा पधारे नाथद्वारा