केन्द्रीय डेयरी, पशुपालन एवं मत्स्य राज्यमंत्री ने किया उदयपुर सरस डेयरी का अवलोकन

गांवों मे डेयरी गतिविधियां बढ़ाएं व अधिकाधिक पशुपालकों को डेयरी व्यवसाय से जोड़े-श्री बघेल
उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत)।
भारत सरकार के केन्द्रीय डेयरी पशुपालन एवं मत्स्य राज्यमंत्री प्रो.एस.पी.सिंह बघेल ने उदयपुर सरस डेयरी का सघन दौरा किया। मंत्री श्री बघेल ने दुग्ध संघ का गहनता से भ्रमण कर दुग्ध की प्रोसेसिंग, गुण नियंत्रण, दुग्ध उत्पाद यथा घी, छाछ, लस्सी, पनीर, श्रीखंड, फ्लेवर्ड मिल्क, कुल्फी, मावा एवं पेड़ा के निर्माण प्रक्रिया की जानकारी ली एवं उदयपुर दुग्ध संघ द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की। मंत्री ने संयंत्र भ्रमण के दौरान गांवों मे डेयरी गतिविधियों को बढाने एवं अधिक से अधिक पशुपालकों को डेयरी व्यवसाय से जोड़ने तथा दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता अच्छी रखने पर जोर दिया।
केन्द्रीय मंत्री ने पशुपालकां द्वारा परम्परागत खेती के साथ नई तकनीक एवं औषधीय खेती अपनाने एवं प्शु संवर्धन हेतु सेक्स सोरटेड सीमन कृत्रिम गर्भाधान पद्धति अपनाने पर जोर दिया ताकि 90 प्रतिशत से ज्यादा उच्च नस्ल की बछड़ियां पैदा हो। उन्होंने भारत सरकार का खुरपका, मुखपका एवं गलघोटू बीमारियों से प्शुओं को मुक्त कराने का संकल्प दोहराया। उन्होंने उदयपुर के लिए राजस्थान सरकार द्वारा बजट मे 3 लाख लीटर दूध/प्रतिदिन क्षमता का नया डेयरी संयंत्र एवं 150 टन प्रतिदिन क्षमता का पशु आहार संयंत्र स्थापित करने की घोषणा को सराहनीय बताया और राजस्थान की  डेयरी    मे नई एवं उच्च तकनीकों के आदान प्रदान हेतु एनडीडीबी के साथ जल्द ही एक बैठक आयोजित करने को कहा।
दुग्ध संघ उदयपुर के अध्यक्ष डालचंद डांगी व प्रबंध संचालक विपिन शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री का साफा एवं उपरणा पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्ष डांगी ने संघ के माध्यम से सरकार की ओर से आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। संघ के प्रबंध संचालक विपिन शर्मा ने संघ के समस्त कार्यकलापों एवं दुग्ध उत्पादकों के लिये चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए संघ की प्रगति से अवगत कराया। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं संघ के सभी अनुभाग प्रभारी उपस्थित थे।

Related posts:

Hindustan Zinc’s Jeevan Tarang Initiative Fostering an Inclusive Society for Specially AbledChildren

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा पोषण और स्वास्थ्य के लिए की जा रही पहल के माध्यम से 3.7 लाख से अधिक महिलाएं ...

Hindustan Zinc launches passenger EVs for employees to reduce carbon footprint

नंद चुतर्वेदी जन्म शतवार्षिकी परिसंवाद

एचडीएफसी बैंक परिवर्तन ने 10.19 करोड़ लोगों और 9000 से अधिक गांवों को प्रभावित किया

Zinc City, Udaipur Gears up for Srajan the Spark Supported by Hindustan Zinc

Dhamaka Records is out with their first track, an Independence Day anthem with the message of hope &...

अपर जिला सत्र न्यायाधीश कुलदीप शर्मा ने नारायण सेवा का अवलोकन किया

लोसिंग में पिपलाज महारानी का दिव्य श्रंगार, 21 किलो की फूलमाला से किया गया अलौकिक श्रृंगार

दिलीपसिंह चौहान कैनो स्प्रिंट खेल में तकनिकी अधिकारी नियुक्त

शिल्पग्राम फोटो प्रतियोगिता में संयम रहे प्रथम

Hindustan Zinc Deepens Partnership with GreenLine Mobility to deploy EV and LNG Trucks for Green Log...