मेवाड़ के युवाओं ने रचा भक्ति का इतिहास, सालंगपुर धाम में हुआ 51वां सुंदरकांड

उदयपुर। हर मंदिर सुंदरकांड समूह, उदयपुर की ओर से गुजरात के सालंगपुर स्थित श्री कष्टभंजन हनुमान जी के पावन दरबार में 51वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर भक्तों ने पारंपरिक मेवाड़ी वेशभूषा में सहभागिता की, जहां पुरुष सदस्य मेवाड़ी पाग व धोती-कुर्ता में तथा महिलाएं रंग-बिरंगी चुंदरियों में सुसज्जित नजर आईं। उदयपुर के इन युवाओं ने हर हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ करने का बीड़ा उठाया है और अब तक 51 सुंदरकांड का पाठ कर चुके है। वर्ष 2023 में युवाओं की एक टीम ने संकल्प लिया और उदयपुर के मंदिरों में निःशुल्क सुंदरकांड पाठ की शुरुआत की। अब संभागभर के मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ करेंगे।
सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरे मंदिर परिसर में हनुमान जी के जयकारों और भक्ति संगीत से आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। समूह के योगेश ओझा, ऋष्यंत ओझा, यशवंत श्रीमाली, भूपेंश श्रीमाली, दीपक श्रीमाली, जयेश श्रीमाली, निशांत श्रीमाली, मुकुल श्रीमाली एवं दुष्यंत ओझा सहित सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। सुंदरकांड पाठ के साथ भजनों पर भी सभी भक्त झूमते नजर आए। गुजरात के पवित्र धाम सालंगपुर में मेवाड़ी छटा बिखरी नजर आई।
इस अवसर पर बाल वाहिनी के युवान ओझा, रुद्रराज श्रीमाली, दृष्टि ओझा एवं अन्वित श्रीमाली ने भी भक्ति पाठ में सहभागिता कर अपनी आस्था प्रकट की। पाठ के समापन पर श्री कष्टभंजन हनुमान जी से सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

Related posts:

अवैध मदिरा पर कार्रवाई, वॉश नष्ट, हथकड़ शराब जब्त

हिंदुस्तान जिंक के द्वारा डीजीएमएस निर्देशित 3 दिवसीय इंट्रा-जोनल माइन रेस्क्यू प्रतियोगिता का सफल आ...

HDFC Bank SmartGateway payment platform integrates CBDC (Digital Rupee)

पारस जे. के. हॉस्पिटल में मनाया हैड इंजरी अवेयरनेस दिवस

लघु उद्योग भारती ने शोभागपुरा सरकारी विद्यालय में किया कंप्यूटर सिस्टम भेंट

Hindustan ZincTrains its 1st ever All Women Underground First Aid Batch

“रीसेंट ट्रेंड्स इन आईओटी एवं आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस” पर व्याख्यान

Udaipur Born Ugandan Business Leader – Mr. Rajesh Chaplot honoured with the Highest Civilian Award o...

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ महाराणा प्रताप की 484वीं जयंती पर विशेष पूजा-अर्चना कर 484 किग्रा के लड्डू...

उदयपुर से अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना

राजगद्दी उत्सव के बाद पहली बार डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ सपरिवार द्वारकाधीश मंदिर कांकरोली पहुंचे

सांसद डॉ रावत ने उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की भारी कमी का मुद्दा संसद में उठाया