पिम्स में नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स), उमरड़ा  में शनिवार को एमबीबीएस के नये विद्यार्थियों का प्रवेशोत्सव मनाया गया। सभी विद्यार्थियों के साथ कॉलेज प्रबन्धन का परिचय सम्मेलन आयोजित हुआ। इस दौरान विद्यार्थी और उनके परिजन फेकल्टी मेम्बर्स से मिले।
पिम्स के चेयरमेन आशीष अग्रवाल ने एमबीबीएस सत्र 2020-21 के छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि इंस्टीट्यूट में मेडिकल स्टडी के लिए बेस्ट वातावरण है। इंस्टीट्यूट छात्रों के मेडिकल शिक्षण में अधुनातन साधन सुविधाओं के साथ उनके भविष्य को उज्ज्वल बनायेगा। इस कॉलेज में सभी विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं। तीस-चालीस वर्षों के अनुभवी प्रोफेसर, डॉक्टर एवं लेक्चरर विद्यार्थियों को अपने ज्ञान से लाभान्वित करेंगे। यहां पर बेस्ट फेकल्टी, आधुनिक एक्यूपमेन्ट और क्वालिटी एजुकेशन उपलब्ध रहेगी। यहां वह सब सीखने को मिलेगा जिसका अन्यत्र प्राय: अभाव ही मिलता है।
साई तिरूपति यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. इन्द्रजीत सिंघवी ने कहा कि पिम्स विद्यार्थियों के केरियर में एक मील का पत्थर साबित होगा। पिम्स के प्रिंसिपल डॉ. मधु सिंघल ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को एडमिशन की बधाई देते हुए नियम व शिष्टाचार से रहने की हिदायत दी। इस दौरान सीनियर विद्यार्थियों ने जूनियर विद्यार्थियों का स्वागत किया और भविष्य में हर तरह की सहायता का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पिम्स की मेडिकल सुप्रिटेन्डेंट डॉ. चंदा माथुर, प्रो. प्रेसिडेंट देवेन्द्र जैन सहित सभी विभागों केे फेकल्टी उपस्थित थे।

Related posts:

'वर्ल्ड क्लास' कृत्रिम अंग योजना पर काम : प्रशांत

जिंक स्मेल्टर देबारी द्वारा निर्मित “राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, ग्रामीण क्षेत्र डेड़रो की ढाणी मे...

Hindustan Zinc advances Animal Welfare, positively impacting 8.7 lakh animals since 2016

योग दिवस पर योगाचार्य व योगगुरु सम्मान समारोह

Hindustan Zinc’s Employees Became Life SaveronRaktdaan Amrit Mahotsav

स्वतंत्रता दिवस पर धमाका रिकॉर्डस के पहले गीत हम हिन्दुस्तानी की प्रस्तुति

सांई तिरूपति विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण

निर्धन एवं विधवा महिलाओं को मासिक राशन वितरण

महिंद्रा एंड महिंद्रा लि. द्वारा उदयपुर में सीपीसीबी 4+ डीजल जेनरेटर की बिल्कुल नई रेंज लॉन्च

इंडियन हेल्थकेयर लीग का भव्य शुभारंभ, प्रसिद्ध हरियाणवी गायक अजय हूडा और अभिनेता विंदु दारा सिंह रहे...

स्थापना दिवस पर राशन एवं भोजन वितरण

कृष्ण जन्माष्टमी पर नंद महोत्सव-मटकी फोड़ जैसे धार्मिक आयोजन सनातन धर्म-संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन ...