महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे अमिताभ का उदयपुर दौरा

उदयपुर : महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे अमिताभ ने बुधवार को अजमेर मंडल के अंतर्गत उदयपुर का दौरा किया । महाप्रबंधक अमिताभ ने अजमेर मंडल के उदयपुर स्टेशन के पुनर्विकास संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया व अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल सहित मुख्यालय व मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित थे जिसमें मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) वेद प्रकाश, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे, मदनराम देवड़ा, प्रमुख वित्त सलाहकार गीतिका पांडेय, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त ज्योति सतीजा, प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक पी सी मीना, मुख्य इंजीनियर अंकुर जैन, उप मुख्य इंजीनियर (निर्माण) मयंक गुप्ता, क्षेत्रीय अधिकारी महेंद्र देपाल एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बीसीएस चौधरी के अनुसार मंडल रेल प्रबंधक अजमेर आलोक अग्रवाल द्वारा महाप्रबंधक को स्टेशन के वीआईपी कक्ष में उदयपुर से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण दिया गया। उदयपुर स्टेशन के पुनर्विकास के संबंध में जारी स्टेशन पुनर्विकास कार्य एवं आगे की योजना के संबंध में मुख्य इंजीनियर/निर्माण द्वारा प्रस्तुतिकरण दिया गया । महाप्रबंधक ने इन कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इसके पश्चात महाप्रबंधक द्वारा उदयपुर स्टेशन का निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। महाप्रबंधक की गरिमामयी उपस्थिति में नवनिर्मित अधिकारी विश्राम गृह (ओआरएच) ‘उदयकिरण’ का शुभारंभ किया गया जिसका महाप्रबंधक ने निरीक्षण भी किया तत्पश्चात महाप्रबंधक ने अधिकारियों के साथ उदयपुर -अजमेर खंड के बीच विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया जिसके अन्तर्गत राणाप्रतापनगर, मावली, कपासन व भीलवाड़ा स्टेशनों का गहन निरीक्षण किया और अमृत स्टेशन योजना सहित जारी विकास कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

Related posts:

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में मरीज के पेट की नस की सफल एंजियोप्लास्टी

कानोड़ मित्र मंडल द्वारा योग प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर 19 को

‘उदयपुर डायरी… दी सिटी ऑफ रॉयल्स’ का डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया विमोचन

HINDUSTAN ZINC AND AIFF LAUNCH INDIA’S PREMIER GIRLS FOOTBALL ACADEMY

कमल नाहटा जीतो उदयपुर चेप्टर के मुख्य सचिव बने

वंदे मातरम् के 150 वर्षः राष्ट्रचेतना को सहेजता राजस्थान विधानसभा कैलेंडर-2026

उदयपुर के प्रो. निम्बार्क ने अंतरराष्ट्रीय आर्ट सिंपोजियम में किया भारत का प्रतिनिधित्व

एनएसएस–सीटीएई ने सैनिक कल्याण हेतु 30,000 रुपये की सहायता राशि सौंपी

कानोड़ मित्र मंडल, उदयपुर की वर्षाकालीन पिकनिक एवं वरिष्ठजन सम्मान का आयोजन

हिन्दुस्तान जिंक पीपल फस्र्ट एचआर एक्सीलेंस अवार्ड 2022 से सम्मानित

हरिद्वार की गंगा आरती की झलक देख भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवाल 2025 सीजन-4 संपन्न