लादूलाल मेडतवाल अध्यक्ष तथा प्रकाश सुराणा मंत्री मनोनीत

उदयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप अर्हम् की साधारण सभा की बैठक बड़ी रोड़ स्थित ऐश्वर्या रिसोर्ट में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से संस्थापक अध्यक्ष आलोक पगारिया ने वर्ष 2021-2023 की कार्यसमिति की घोषणा की जिसमें अध्यक्ष लादूलाल मेड़तवाल, उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंघवी, मंत्री प्रकाश सुराणा, सहमंत्री रमेश डागलिया, कोषाध्यक्ष भंवर पोरवाल सहित कार्यसमिति सदस्य के रूप में भगवती सुराणा, रमेश सिंघवी, ओमप्रकाश पोरवाल, कमल नाहटा, निर्मल कुणावत, सुरेश चोरडिया, कमल कर्णावट, अभिषेक पोखरना के साथ विभिन्न समितियों के प्रभारियों की घोषणा की। इससे पूर्व अध्यक्ष अर्जुन खोखावत ने सभी का स्वागत किया। संचालन मंत्री अभिषेक पोखरना ने एवं धन्यवाद कोषाध्यक्ष भगवती सुराणा ने किया।

Creative from India to the World