राज्य सीनियर एवं मास्टर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में चित्तौड़गढ़ के तीन खिलाडि़यों ने जीते मेडल

चित्तौड़गढ़ (मुकेश मूंदड़ा )। उदयपुर के राजस्थान महिला विद्यालय सभागार में 14वीं राज्य सीनियर एवं मास्टर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिताएँ सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में चित्तौड़गढ़ के मास्टर-2 केटेगरी 93 किग्रा में दिलीप कुमार टेलर ने कुल 515 किग्रा वजन उठा कर गोल्ड मेडल जीता। सीनियर केटेगरी 63 किग्रा में माया कंवर सोलंकी ने 377.5 किग्रा वजन उठा कर गोल्ड मेडल जीता। सीनियर केटेगरी 47 किग्रा में प्रियंका पंवार ने 147.5 किग्रा वजन उठा कर कांस्य पदक जीता।
विजेता खिलाडि़यों के चित्तौड़गढ़ आने पर संघ संरक्षक एवं विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या, चेयरमेन प्रदीप लड्ढा, अध्यक्ष रवि विरानी, उपाध्यक्ष रामनरेश गाडरी, सचिव रवि बैरागी सहित संघ के सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए बधाईयाँ दी। सचिव बैरागी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता रहे सीनियर खिलाड़ी कर्नाटक एवं मास्टर महाराष्ट्र में आगामी दिनों में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान सदस्य लोकपालसिंह, संदीप पंवार, आशीष बुरठ, योगेश पलिया, कुंदन घारू, शुभम राठौड़, अनिकेत बेनीवाल, राहुल सेन, हर्षित चौधरी, नीरज बेनीवाल, विशाल जाट, रवि भट्ट, आदित्य टेलर, दक्ष विजयसिंह, उस्मान खान, राहित खटीक, लखन शर्मा, कोमल भारती आदि मौजूद रहे।

Related posts:

नेस्ले इंडिया के प्रोजेक्ट जागृति ने देश भर में स्वस्थ जीवनशैली का बढ़ावा देते हुए पूरे किए सात साल

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में 76 वर्षीय वृद्ध महिला की देह दान की

Mankind Pharma becomes first Indian company to develop dydrogesterone for infertility & pregnancy re...

निसान इंडिया ने दिखलायी बहु-प्रतीक्षित बी-एसयूवी की झलक

आर्ची आर्केड में नव्य मंगल

हिंदुस्तान जिंक को सस्टेनेबल प्रेक्टिस के लिए भारतीय खान ब्यूरो से 5-स्टार रेटिंग

फोक इंस्ट्रूमेंट्स की सिंफनी ने किए हृदय के तार झंकृत

बैंक संबंधी जिला स्तरीय समीक्षा समिति बैठक में वार्षिक साख योजना 2024-25 पर हुई चर्चा

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने घोषित किया 788 करोड़ का बोनस

ययाति नाटक के कलाकारों का सराहनीय अभिनय

फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवल

रक्तदान शिविर में 73 यूनिट रक्त संग्रहित