न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से की भेंट

उदयपुर : सिटी पैलेस संग्रहालय, उदयपुर में आयोजित ‘द मेट – इमेजिंग, एजुकेशन एंड कंज़र्वेशन’ कार्यशाला के तहत मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट, न्यूयॉर्क के प्रतिनिधिमंडल ने महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फ़ाउंडेशन, उदयपुर के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से भेंट की। इस अवसर पर दल ने शिक्षा, संरक्षण, चित्रकला, फोटोग्राफी तथा संग्रहालय प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
10 से 14 नवम्बर तक चल रही यह कार्यशाला महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फ़ाउंडेशन और मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। कार्यशाला का उद्देश्य सिटी पैलेस संग्रहालय में प्रदर्शित वस्तुओं एवं चित्रों के रख-रखाव, संरक्षण और प्रदर्शन से जुड़ी नवीन तकनीकों एवं प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान करना है, ताकि भविष्य में संग्रहालय को और अधिक समृद्ध, आधुनिक एवं आगंतुकों के लिए अनुभवपरक बनाया जा सके।
कार्यशाला के दौरान मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट और फ़ाउंडेशन के विशेषज्ञ दल द्वारा इमेजिंग, क्यूरेटोरियल स्टडीज़, म्यूज़ियम एजुकेशन तथा संक्षिप्त ऐतिहासिक सत्र में प्रेज़ेंटेशन एवं संवाद आयोजित किए जाएंगे।
कार्यशाला के पहले दिन मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट के दल को सिटी पैलेस संग्रहालय का भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्हें संग्रहालय की विविध गतिविधियों, प्रदर्शनी प्रक्रिया तथा संरक्षण प्रयासों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। सविता मोनी, एलेनी ज़ारास, जुआन ट्रूजिलो, क्रिस हेन्स और युकी चोक न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट के प्रतिनिधिमंडल में सम्मिलित हुए।

Related posts:

भारतीय सेना ने 550 किलोमीटर पैदल मार्च कर वीर भूमि को नमन किया, हम उन्हें नमन करते हैं : मेवाड़

राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता में उदयपुर के विजेताओं का सम्मान

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा राजसमंद में 70 नए नंदघरों का शुभारंभ, इस वर्ष अब तक 101 नदंघर प्रारंभ

Historic budget for Rajasthan: Arun Mishra

निर्वाणी अखाड़ा परिषद के महामंत्री ने देखी नर सेवा- नारायण सेवा

श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था मेवाड़ की उदयपुर जिला कार्यकारिणी घोषित

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि एवं तकनीक की पहल अनुकरणीय : जिला कलक्टर

Nathdwara, Udaipur, and Rajsamand to host their first international cricket league

अलसीगढ़ में 150 राशन किट बांटे

दुर्लभ सुरबहार वाद्य यंत्र के कलाकार डॉ. अश्विन एम.दलवी पहुंचे उदयपुर

महिला बंदियों के साथ दीवाली मिलन कार्यक्रम आयोजित

देबारी फायर सेफ्टी की तत्परता से टली बड़ी घटना