उदयपुर में तनाव मामला : वन भूमि पर अतिक्रमण कर बनाये गये मकान पर चला बुलडोजर

बिजली कनेक्शन काटा, घर खाली कराने के बाद की कार्यवाही
उदयपुर।
उदयपुर में हमलावर छात्र के नियम से परे वन भूमि पर अतिक्रमण कर बने निर्माण पर शनिवार को नगर निगम ने बुलडोजर चला दिया। इससे पहले बिजली का कनेक्शन काटा और घर खाली कराया गया। सुबह नगर निगम और वन विभाग ने अवैध निर्माण को लेकर घर पर नोटिस चिपकाया था। दोपहर को नगर निगम ने अवैध निर्माण तोडऩे की कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों का कहना है कि यह वन विभाग की जमीन है।


उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को भट्टियानी चौहट्टा स्थित एक सरकारी स्कूल एक छात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। इसके बाद हिंदू संगठनों ने शहर के बापू बाजार, हाथीपोल, घंटाघर, चेतक सर्किल के बाजार बंद करवा दिए और तोडफ़ोड़ और आगजनी कर दी। इधर आरोपी छात्र की एक सोशल मीडिया चैट भी सामने आई है जिसमें वह दूसरे दोस्त के साथ हमले और जान से मारने की बात कर रहा है। ये चैट हमले से तीन दिन पहले की है। घायल छात्र की हालत स्थिर है। मुख्यमंत्री ने बच्चे के इलाज के लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की टीम को चार्टर प्लेन से उदयपुर भेजा है।

Related posts:

World Water Day Celebration

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा पोषण और स्वास्थ्य के लिए की जा रही पहल के माध्यम से 3.7 लाख से अधिक महिलाएं ...

रंग लाए सांसद सीपी जोशी के प्रयास

राज्यपाल ने किया प्रताप गौरव केन्द्र का अवलोकन

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जनहित के साथ ही रक्तदान जैसे पुनीत कार्य अनुकरणीय : ताराचंद मीणा

हिन्दुस्तान जिंक को खान मंत्रालय द्वारा ‘5 स्टार रेटेड माइंस’का पुरस्कार

पर्यूषण पर मांस बिक्री रोकने हेतु ज्ञापन

राइजिंग राजस्थान 2024 में आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगी हिंदुस्तान जिंक की स्टाॅल

जिला कलेक्टर नमित मेहता ने किया मदर्स डे समारोह का पोस्टर लोकार्पण

पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वायचंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा

शत प्रतिशत हरित ऊर्जा से संचालित होगा वेदांता, हिन्दुस्तान जिंक का पंतनगर मेटल प्लांट

जनजाति क्षेत्र के युवाओं की बेहतर आजीविका के लिए एमपीयूएटी और आईसीआईसीआई-सतत् आजीविका के बीच समझौते ...