पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में तम्बाकू मुक्ति केन्द्र की शुरूआत

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (पिम्स ) हॉस्पिटल, उमरड़ा ने तम्बाकू मुक्ति केन्द्र की शुरूआत हुई है। यह केंद्र उन लोगों की मदद करेगा जो निकोटीन (तंबाकू) छोडऩा चाहते हैं। केंद्र का उद्घाटन कुलपति डॉ. प्रशांत नाहर, प्राचार्य डॉ. सुरेशचंद्र गोयल और मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. चंद्रा माथुर ने किया। यह केंद्र पिम्स अस्पताल की इमरजेंसी और रजिस्ट्रेशन सेवाओं के पास, कमरा नंबर 7 में खुला है।
केंद्र के नोडल अधिकारी प्रोफेसर प्रवीण खैरकर, सहायक नोडल अधिकारी डॉ. प्रणवकुमार हैं। मनोचिकित्सक डॉ. आर्चिश खिवसारा और डॉ. रोहन मोदी लोगों की मदद करेंगे। केंद्र की समन्वयक डॉ. मानसी शर्मा मरीजों की देखभाल करेंगी। मनोवैज्ञानिक इंद्रपाल सालवी परामर्श देंगे। इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता ताराचंद मरीजों और अस्पताल के बीच संपर्क स्थापित करेंगे। पिम्स का यह केंद्र न केवल सामान्य मरीजों, बल्कि सभी मेडिकल छात्रों को भी स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करेगा। यह पहल स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने में मदद करेगी
यह पहल स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा की सोच से शुरू हुई है। उनका उद्देश्य युवाओं को निकोटीन के हानिकारक प्रभावों से मुक्त करना है। भारत में तंबाकू के कारण हर साल 12 लाख लोगों की मृत्यु होती है यानी हर दिन 3700 लोग। पिम्स का यह केंद्र तंबाकू छोडऩे के कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसमें देशभर के मेडिकल कॉलेज मिलकर काम कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में मरीजों के लिए फॉलो-अप और टेलीफोन पर सलाह की सुविधाएं भी होंगी। इस केंद्र का उद्घाटन दिल्ली में लैंप लाइटिंग समारोह के साथ हुआ, जिसमें सभी मेडिकल कॉलेजों ने भाग लिया।

Related posts:

उदयपुर में सोमवार को मिले 3 कोरोना संक्रमित

FIMI appoints Hindustan Zinc CEO - Arun Misra as Chairman of Sustainable Mining Initiative - a Susta...

उदयपुर कलक्टर ने भारी वाहनों के शहर में प्रवेश के संबंध में जारी किये निर्देश

‘‘चंद्रयान 3 के बाद इसरो का अंतरिक्ष अन्वेषण’’ विषय पर तकनीकी वार्ता आयोजित

उदयपुर जिला तैराकी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

एससीईआरटी निदेशक ने किया डाइट का निरीक्षण

उदयपुर में गुरूवार को मिले 4 कोरोना संक्रमित, एक की मृत्यु

पिछले एक दशक में हिन्दुस्तान जिंक ने प्रदेश के लिए सीएसआर  के तहत 1750 करोड़ से अधिक का निवेश किया 

जिला कलेक्टर नमित मेहता ने किया मदर्स डे समारोह का पोस्टर लोकार्पण

दो दिवसीय सम्मान और राष्ट्रीय बाल साहित्यकार समारोह नाथद्वारा में 5 एवं 6 जनवरी को

फ्लिपकार्ट के साथ भारत के उद्यमियों की प्रेरक यात्रा

Glow Up at the Gloss Box – A Beauty Extravaganza at Nexus Celebration