विश्व पर्यावरण दिवस पर महावीर युवा मंच द्वारा सघन वृक्षारोपण

उदयपुर (Udaipur)। महावीर युवा मंच (Mahavir Yuva Manch) द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) पर मुख्य संरक्षक प्रमोद सामर (Pramod Samar), कार्यक्रम संयोजक नीरज सिंघवी की अगुवाई में कोरोना गाइडलाइन के अनुसार सघन वृ़क्षारोपण किया गया। प्रमोद सामर ने बताया कि शनिवार को सुभाषनगर में पिछले दिनों मंच के दो सक्रिय सदस्य नेमी जैन तथा भंवरलाल पोरवाल के असामयिक निधन होने पर उनकी स्मृति को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए पीपल के दो पौधे लगाये गये। सामर ने कहा कि पीपल सर्वाधिक धार्मिक, पूजनीय तथा वंदनीय वृक्ष ही नहीं, अकेला एकमात्र ऐसा वृक्ष है जो दिन-रात हर क्षण हर समय प्राणवायु ऑक्सीजन देता है। कोरोना जैसे संक्रमण के समय इसका महत्त्व सब कहीं जगजाहिर हुआ है।
नीरज सिंघवी ने बताया कि अलग अलग क्षेत्रों में मंच के सदस्यों ने अपने परिजनों के साथ लगभग 2155 पौधों का रोपण किया और उनकी वृ़क्ष बनने तक देखभाल करने का संकल्प लिया। मंच द्वारा पीपल, नीमगिलोय, तुलसी, नीम, मीठा नीम, मेहंदी, अमलतास, सत्तापोल आदि कई औषधीय पौधों का रोपण किया गया। इस आयोजन की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि यह रही कि मंच के सभी सदस्यों ने जून माह में अपने-अपने निवास, परिक्षेत्र तथा संबंधित खेतीबाड़ी, बाग बगीची अथवा पर्यटन पिकनिक स्थल पर लगभग 5151 वृक्षारोपण तथा उनकी समुचित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में हर्षमित्र सरूपरिया, मुकेश हिंगड़, डॉ. तुक्तक भानावत, भगवती सुराणा, रमेश सिंघवी, आलोक पगारिया, कुलदीप नाहर, संजय नागोरी, दिलीपकुमार मोगरा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा रश्मि पगारिया, रीतू सिंघवी, राखी सरूपरिया, मंजुला सिंघवी, अनिता नागोरी ने सहभागिता निभाई।

Related posts:

खेलों से जागृत होता है अनुशासन एवं देश प्रेम का भाव - मुख्यमंत्री

आचार्य भिक्षु बोधि दिवस मनाया

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा शिवपुरा में निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण

ऐतिहासिक बावड़ी के जिणोद्धार पर आर्किटेक्ट और टीम सम्मानित

नारायण सेवा संस्थान के निःशुल्क सेवा प्रकल्पों की समीक्षा बैठक

नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल में तकनीकी जरूरतों को पूरा करने वाला टेक्स्टीनेशन 2.0 पेश

महिला समृद्धि बैंक अखिल भारतीय स्तर पर दो अवार्डों से सम्मानित

सेवा को स्वभाव बनाएं: प्रशांत अग्रवाल

वीआईएफटी में संविधान दिवस पर सेमीनार

जोधपुर के स्पार्टन्स क्लब ने जीता पिम्स मेवाड़ कप

संगोष्ठी में महाराणा संग्रामसिंह प्रथम कालीन ‘मेवाड़ साम्राज्य के महत्व’ और नवीन शोध पर व्याख्यान

Hindustan Zinc launches passenger EVs for employees to reduce carbon footprint