मोती मगरी परिसर में सघन वृक्षारोपण

उदयपुर : महाराणा प्रताप स्मारक समिति, मोती मगरी की ओर से ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया, 29 मई को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती गरिमामय और श्रद्धामय वातावरण में मनाई जाएगी।
इस पुण्य अवसर की पूर्व तैयारी के क्रम में, समिति के अध्यक्ष एवं महाराणा प्रताप के वंशज श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के मार्गदर्शन एवं समिति के सचिव सतीश कुमार शर्मा के निर्देशन में, मोती मगरी परिसर में छायादार वृक्षों का सघन वृक्षारोपण किया गया। इन वृक्षों का रोपण पर्यावरण संरक्षण, पर्यटक सुविधा एवं हरित विरासत के संवर्धन हेतु किया गया है। यह पहल न केवल परिसर की शोभा में वृद्धि करेगी, बल्कि प्रकृति संरक्षण के प्रति जनमानस को प्रेरित करने वाला संदेश भी देगी। इस पर्यावरणीय अभियान में समिति के समस्त कर्मचारीगणों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए उल्लेखनीय सहयोग प्रदान किया।

Creative from India to the World