उदयपुर । राजमाता साहिबा विजयराज कुमारी जी मेवाड़ को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जैसलमेर जिले के पोकरण से विधायक एवं बाड़मेर जिले की चौहटन तहसील स्थित तारातरा मठ के महंत, महंत प्रतापपुरी महाराज तथा कोटा के महाराव इज्यराज सिंह उदयपुर राजमहल पहुंचे।

दोनों ने श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से भेंट कर मेवाड़ राजपरिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा इस दुःखद अवसर पर उन्हें सांत्वना प्रदान की।
