प्रोफेसर के.के. शर्मा को श्रद्धांजलि

उदयपुर। साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्था, प्रसंग संस्थान की ओर प्रसिद्ध भाषा विशेषज्ञ प्रो. के.के. शर्मा को उनके असामयिक अवसान पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

संस्थान के अध्यक्ष डॉ. इन्द्रप्रकाश श्रीमाली ने उन्हें अपने गुरु के रुप में याद करते हुए कहा कि वे अपने विद्यार्थियों को इतने मनोयोग से पढ़ाते थे कि क्लिष्ट विषय भी सरलता से समझ में आ जाता था। डॉ श्रीमाली ने कहा कि शैली विज्ञान का ऐसे उद्भट विद्वान राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपना विशिष्ट स्थान रखते हैं। वे आकाशवाणी के वाणी पाठ्यक्रम के प्रतिभागियों ध्वनि शास्त्र के आधार पर सही उच्चारण का वैज्ञानिक आधार बताते थे।
डॉ सुयश चतुर्वेदी ने कहा कि वे हमारे पिता के मित्र थे और हमेशा आत्मीयता बरतते थे। राजस्थान साहित्य अकादमी की पूर्व सदस्य डॉ. मंजु चतुर्वेदी ने कहा कि प्रो. शर्मा जैसे शिक्षक से पढ़ना,उनके विचारों से लाभान्वित होना गर्व की बात है। उन्होंने हिंदी भाषा एवं व्याकरण संबंधी अनेक पुस्तकें लिख कर भाषा विज्ञान का वैज्ञानिक आधार तैयार किया था।
श्रद्धांजलि सभा में रीना श्रीमाली, विजय, डा सरिता जैन,जयंत, डाॅ धारणा, आदर्श, मनोरमा चतुर्वेदी, विशेषता, तृप्ति तथा चिन्मय आदि उपस्थित रहे।

Related posts:

पिम्स मेवाड़ कप सीजन :4, समर्थ व्यास की आतिशी पारी से जीती उदयपुर लेकसिटी वारियर्स

सिटी पैलेस संग्रहालय में स्पर्श दोशी की कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

पर्युषण महापर्व कल से

Rajasthan Born Michelin Plate Winner Chef DAYSHANKAR SHARMA Launches Delivery & Home Dining Experien...

हाउस ऑफ तिलोई की उदयपुर में चिकनकारी प्रदर्शनी ‘समहिता’ 13 से

अपने जीवन में हम सब हैं सुपरस्टार्स : डॉ. अग्रवाल

फ्लिपकार्ट का ‘बिग बिलियन डेज स्पेशल’ के साथ शानदार त्योहारी ऑफर्स

नवीन डिविडिंग मशीन का लोकार्पण

सांची ग्रुप करेगा 40 वूमन अचीवर्स का सम्मान

Hindustan Zinc Honored with 2 Awards at the Prestigious CSR Impact Awards 2024

लाल वेश, स्वर्णाभूषण और भक्ति की चमक: महालक्ष्मी के प्राकट्योत्सव में सजी आध्यात्मिक आभा

50 निर्धनों को कम्बल वितरित