गीतांजली के कैंसर सेंटर द्वारा एनुअल कांफ्रेंस ऑफ़ रेडिएशन ऑन्कोलॉजी राजस्थान स्टेट चैप्टर की दो दिवसीय कांफ्रेंस शुरू

उदयपुर। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के कैंसर सेंटर द्वारा एनुअल कांफ्रेंस ऑफ़ रेडिएशन ऑन्कोलॉजी राजस्थान स्टेट चैप्टर की दो दिवसीय कांफ्रेंस का शनिवार को शुभारंभ हुआ। कांफ्रेंस में 250 फैकल्टी मेम्बर्स व डेलीगेट्स ने भाग लिया। साइंटिफिक सेशन के दौरन लगभग 80 शोधपत्र पढ़े गए। कांफ्रेंस में कैंसर मैनेजमेंट के मल्टी डिसिप्लिनरी अप्प्रोच जिसमें कैंसर स्पेशलिस्ट, कैंसर सर्जन, रेडिएशन ओंकोलोजिस्ट की संयुक्त रूप से ट्यूमर बोर्ड व पैनल चर्चाएँ हुई साथ ही कैंसर की नवीन गाइडलाइन्स पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी।
कांफ्रेंस के मुख्य अतिथि गीतांजली ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल व गीतांजली मेडिकल के डीन डॉ. डी. सी. कुमावत थे। कांफ्रेंस ओर्गेनईजिंग चेयरमैन डॉ. ए. आर गुप्ता व सेक्रेटरी डॉ. रमेश पुरोहित ने गीतांजली ग्रुप के चेयरमैन जे. पी अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल, गीतांजली हॉस्पिटल के सी.ई.ओ प्रतीम तम्बोली, डॉक्टर्स व सम्पूर्ण प्रशासन को कांफ्रेंस में भरपूर योगदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर अंकित अग्रवाल ने कहा कि गीतांजली कैंसर सेंटर सतत् 11 वर्षों से आने वाले रोगियों का अत्याधुनिक तकनीकों से इलाज करता आया है और राज्य सरकार के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर रोगियों का विभिन्न योजनाओं के तहत नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है।
कांफ्रेंस के अंतर्गत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली से आये हेड ओफ द डिपार्टमेंट डॉ डी.एन. शर्मा एवं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), डॉ आर.के व्यास अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स )जोधपुर, डॉ शंकर वन्गिपुरम अप्पोलो कैंसर सेंटर चेन्नई, डॉ श्रीधर पी.एस, एच.सी.जी बैंगलोर द्वारा कैंसर मैनेजमेंट के गंभीर व महत्वपूर्ण शीर्षकों पर चर्चाएँ की गयी। कैंसर के इलाज के दौरान स्वस्थ टिश्यू को किसी तरह का नुकसान ना हो, समय रहते जांच होने पर सफलता दर बढऩे के बारे में व कैंसर के इलाज के दौरान सभी सुविधाएँ एक ही छत के नीचे होने को लेकर भी चर्चा की गयी।

Related posts:

नव नियुक्त अधिकारियों का सम्मान

केंदीय मंत्री प्रो. बघेल और डॉ. मेवाड़ के बीच विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा

एचडीएफसी बैंक एवं लुलु एक्सचेंज में साझेदारी

दुर्लभ द्विलिंगीय नवजात को पीआईएमएस उमरड़ा में मिली राहत

Flipkart hosts the fourth edition of ‘Crafted by Bharat’ on 74th Republic Day to support Indian arti...

HDFC Bank Conducted Over 4000 Cyber Fraud Awareness Workshops in the Country

महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हिन्दुस्तान जिंक की पहल सराहनीय : मन्नालाल रावत

हिन्दुस्तान जिंक की जावर माइंस को एपेक्स इंडिया ग्रीन लीफ फाउंडेशन फॉर एनर्जी एफिशिएंसी प्लेटिनम अवा...

आंध्र प्रदेश में ऊर्जावीर अभियान की शुरुआत

Hindustan Zinc Earns (A-) Leadership Band Scores from CDP for Climate Change and Water Security Exce...

शहर के कृष्णपुरा कॉलोनी की घनी आबादी में घुसा लेपर्ड

'राणा प्रताप को दुश्मन भी अपना आदर्श मानते थे'