‘उदयपुर डायरी… दी सिटी ऑफ रॉयल्स’ का डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया विमोचन

उदयपुर। सिटी पैलेस, उदयपुर में श्रीजी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने ‘उदयपुर डायरी… दी सिटी ऑफ रॉयल्स’ पुस्तक का विमोचन किया। इस विशेष अवसर पर लेखक विजय सरूपरिया द्वारा रचित इस कृति के माध्यम से उदयपुर के गौरवशाली अतीत और जीवंत वर्तमान को भावपूर्ण संस्मरणों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
इस पुस्तक में लेखक ने उदयपुर की प्राचीन विरासत, ऐतिहासिक स्थलों, ओल्ड सिटी की गलियों, शिक्षा जगत, खानपान की विशिष्ट परंपराओं, स्थानीय बोलचाल के चुटीले शब्दों, पारंपरिक जीमण व्यवस्था में नोहरों की भूमिका, जैसे ‘पंचायती नोहरा’, निमंत्रण की परंपरा तथा व्यापारिक गतिविधियों को आत्मीयता से समेटते हुए पाठकों के समक्ष रखा है।
महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ और लेखक विजय सरूपरिया के बीच उदयपुर-मेवाड़ की समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक दस्तावेज़ों तथा समकालीन सामाजिक पहलुओं पर सारगर्भित संवाद भी हुआ। पेशे से सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र से जुड़े लेखक सरूपरिया ने इस अवसर पर श्रीजी को अपने अन्य प्रकाशित ग्रंथ भी भेंट किए।

Related posts:

पीआईएमएस अस्पताल में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया

मोटोरोला ने लॉन्च किया मोटोरोला एज 50 – सिर्फ़ 25,999* रुपये की कीमत पर उपलब्ध

ऐतिहासिक बावड़ी के जिणोद्धार पर आर्किटेक्ट और टीम सम्मानित

अमेजन ने की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की घोषणा

Indira IVF organises first ever national ‘REPRO Quiz’

पिम्स मेवाड़ कप का तीसरा सीजन : जीआर क्रिकेट एकेडमी व लिबर्टी ने जीते मुकाबले

पारस जे. के. हॉस्पिटल उदयपुर की अनोखी पहल

जिला कलक्टर नमित मेहता स्काउट-गाइड के सर्वाच्च अवार्ड सिल्वर एलिफेन्ट से सम्मानित

अल्पेश लोढ़ा जार के महासचिव नियुक्त

मेवाड़ चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ

पिछले एक दशक में हिन्दुस्तान जिंक ने प्रदेश के लिए सीएसआर  के तहत 1750 करोड़ से अधिक का निवेश किया 

पिम्स में गंभीर वायरल बुखार से पीडि़त मरीज का सफल इलाज