बेदला पुलिया का निर्माण कार्य पूर्ण

उदयपुर। शहर से सटे बेदला गांव को इस वर्ष नगर विकास प्रन्यास की और से बड़ी सौगात मिली है। गांव के मुख्य छतरियों वाले शमशान की नई पुलिया का निर्माण कार्य पूर्ण होने से गांव के लोगों में खुशी का माहौल है। यूआईटी द्वारा करीब 34 लाख की लागत से इस पुलिया का निर्माण करवाया गया है। पुलिया निर्माण का कार्य पूर्ण होने से बेदला गांव के लोगों को अब शवयात्रा को 4 किमी पैदल घूमकर नही ले जाना पड़ेगा। नदी में पानी की आवक होने से कई बार यहां के लोगों को पानी के बीच जान को जोखिम में डालकर शवयात्रा को ले जाना पड़ता था लेकिन अब उपप्रधान प्रतापसिंह राठौड़ की लगन और मेहनत की बदौलत इस पुलिया निर्माण का कार्य सम्पन्न हो गया है। प्रतापसिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिया निर्माण की मांग पिछले लंबे समय से की जा रही थी। वहीं इस मामले को मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने विधानसभा में भी उठाया था। इस मौके पर राठौड़ ने मावली विधायक के साथ यूआईटी सचिव बालमुकुंद असावा, तत्कालीन सचिव अरुण हसीजा सहित सभी अधिकारियों और तकनीकी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

Creative from India to the World