अर्बन स्क्वायर मॉल में टैलेंट हंट ‘उदयपुरी नंबर 1’ का आयोजन

बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया
उदयपुर।
अर्बन स्क्वायर मॉल में ‘उदयपुरी नंबर 1’ का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी (Mahima Chowdhary) और भूमिका ग्रुप एवं अर्बन स्क्वायर मॉल के एमडी उद्धव पोद्दार (Uddhav Poddar) मौजूद थे। इस आयोजन में अर्बन स्क्वायर एक सह-संचालित भागीदार था, जिसने स्थानीय प्रतिभाओं को अपना समर्थन दिया।
‘उदयपुरी नंबर 1’ सीजन 2 की विजेता सायबा खतीब को महिमा चौधरी और उद्धव पोद्दार ने सभी प्रायोजकों के साथ सम्मानित किया। प्रतियोगिता उदयपुर में प्रतिभा को सामने लाने का एक मंच था। बिग एफएम और अर्बन स्क्वायर ने प्रतिभा को सबके सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पंजीकरण के साथ उदयपुरवासियों भागीदारी रही। शीर्ष 7 प्रतिभागियों को ऑडिशन राउंड के बाद ग्रैंड फिनाले राउंड के लिए चुना गया। प्रतिभागियों ने गायन, रैपिंग, कविता/शायरी और नृत्य सहित श्रेणियों की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया।
उद्धव पोद्दार ने कहा कि हम ‘उदयपुरी नंबर 1’ के लिए लोगों के उत्साह को देखकर रोमांचित हैं और उदयपुर में स्थानीय प्रतिभाओं का समर्थन करने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। यह एक सामुदायिक पहल है जिसे हमने शुरू किया है और अर्बन स्क्वायर मॉल अपने समुदाय के लोगों के लिए है, हमारा मानना है कि इस तरह के आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को खोजने और बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और हम उन्हें अपना कौशल दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related posts:

कोरोना शिखर से शून्य

टैफे – Be a #FarmDost अभियान की ‘100 फार्मर्स. 100 स्टोरिज़’ फ़ोटो और वीडियो स्टोरी प्रतियोगिता शुरू

आकाश एजुकेशनल सर्विसेस लि. का पहला कॉर्पोरेट सेंटर उदयपुर में लॉन्च

ओसवाल सभा के चुनाव में दिलचस्प मोड, निवर्तमान अध्यक्ष मेहता ने आकर दिलाई कोठारी को शपथ

कलक्टर ने किया सेटेलाइट अस्पताल हिरण मगरी का निरीक्षण

आईटीसी होटल्स द्वारा देश की पहली ममेंटोज़ प्रॉपर्टी, ममेंटोज़ उदयपुर का शुभारंभ

Flipkart engages Tier 2 and 3 sellers, gearing them up for the festive season

Mobil 1 TM 50th Anniversary: Ready for What’s Next

एचडीएफसी बैंक मध्य भारत में करेगा 'टू-व्हीलर लोन मेला' का आयोजन

नारायण सेवा संस्थान का विशाखापटनम में विशाल कृत्रिम अंग शिविर 7 अप्रेल को

राज्य सरकार युवाओं को दे रही रोजगार के सुनहरे अवसर: मुख्यमंत्री

मोबिल ने ऐक्शन थ्रिलर ‘विक्रम वेधा’ के साथ साझेदारी की