यूडीए के पहले आयुक्त राहुल जैन ने पदभार संभाला

प्रकरणों के त्वरित व समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
उदयपुर।
उदयपुर विकास प्राधिकरण के पहले आयुक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2019 बैच के अधिकारी राहुल जैन ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद जैन ने प्राधिकरण कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और प्रभारियों से कामकाज की जानकारी ली। इस दौरान जैन ने फाइलों के उचित संधारण के साथ प्रकरणों के त्वरित व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। आयुक्त जैन ने अधिकारियों व कार्मिकों को समय पर कार्यालय पहुंचने एवं कार्यालय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में प्लास्टिक को पूर्ण निषेध करने एवं इसे नो प्लास्टिक जोन बनाने पर जोर दिया। इस दौरान ओएसडी जितेन्द्र ओझा, अधीक्षण अभियंता अनित माथुर, मुख्य लेखाधिकारी दलपत सिंह राठौड़, तहसीलदार अनुभव शर्मा आदि ने विभिन्न प्रभागों के कामकाज के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई।  

Related posts:

22वें नागदा क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण

उदयपुर में कोरोना के रोगियों का ग्राफ़ घटकर 7.38 प्रतिशत पर

नमो नमो शंकरा…उई अम्मा-उई अम्मा पर झूमे स्टूडेंट

सांसद डॉ रावत के प्रश्न पर जवाब: ईएमआरएस को वहां पढ रहे छात्रों की सिकल सेल रोग के लिए 100 प्रतिशत ज...

इस चुनाव  न्यूज़ 18  राजस्थान दे रहा है आपको मौका चैनल पर आने का - साथ ही जीत सकते है एक स्मार्टफोन

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा रामपुरा आगुचा माइंस में 40 लाख लीटर प्रतिदिन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाट...

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा शिक्षा संबल समर कैम्प का समापन

हिंदुस्तान जिंक की चार खदानों को ए सूची श्रेणी के तहत 5-स्टार रेटिंग

नसों की गंभीर बीमारी का सफल उपचार

Hindustan Zinc Becomes the World’s Largest Integrated Zinc Producer

उज्जवल भविष्य के लिये हिन्दुस्तान जिंक प्रगति की रोशनी के पथ पर

क्लियरट्रिप ने 90+ शहरों में बस सेवाएं और नेशनऑनवेकेशन का पहला संस्‍करण लॉन्‍च किया