अल्ट्रासाउंड, एंडोमेट्रियोसिस से पीडि़त महिलाओं के लिए उम्मीद की किरण : डॉ. हरिराम

उदयपुर। पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा के रेडियोडायग्नोसिस विभागाध्यक्ष डॉ. हरिराम ने कहा कि अल्ट्रासाउंड, एंडोमेट्रियोसिस जैसी महिलाओं की माहवारी संबंधी बीमारियों के निदान में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वे राजस्थान आईआरआइए रेडियोलॉजी के 31वें वार्षिक अधिवेशन में बोल रहे थे। डॉ. हरिराम ने बताया कि आजकल महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या तेजी से बढ़ रही है और एंडोमेट्रियोसिस एक प्रमुख कारण है। यह बीमारी लाखों महिलाओं को प्रभावित करती है और उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, खासकर जब वह प्रेग्नेंट होने वाली होती है और जब पीरियड्स होते हैं। उन्होंने बताया कि अल्ट्रासाउंड परीक्षण के माध्यम से एंडोमेट्रियोसिस का जल्दी और सटीक निदान किया जा सकता है, जिससे समय रहते उचित उपचार शुरू किया जा सकता है। यह परीक्षण न केवल बीमारी की पुष्टि करता है बल्कि इसकी गंभीरता और फैलाव का भी आकलन करता है। अधिवेशन में प्रदेशभर से पहुंचे 500 से ज्यादा रेडियोलॉजिस्ट ने डॉ. हरिराम के शोध की प्रशंसा की।

Related posts:

फाउण्डेशन ने मनाया ‘उदयपुर स्थापना दिवस’

आईकॉनिक 7, बाउंड्री बेशर्स और एपीएल लीजेंड्स ने जीते सेमीफाइनल मुकाबले

पेयजल सरंक्षण के लिये जिंक द्वारा अपने परिचालन में उपचारित जल का उपयोग पहली प्राथमिकता

ज्योति कलश रथ यात्रा का उदयपुर में भक्ति भाव के साथ स्वागत

हिन्दुस्तान जिंक के स्वास्थ्य अभियान के तहत् विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित

उदयपुर के नये जिला कलक्टर ने पदभार ग्रहण किया

श्रीकृष्ण भगवान को छप्पन भोग धराया

Zinc City set to groove to the tunes of Nitin Mukesh at Hindustan Zinc supported Srajan The Spark

Hindustan Zinc celebrates International Women’s Day

महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन का 42वाँ वार्षिक सम्मान समारोह

उपमुख्यमंत्री ने कनेरा में किया महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा का अनावरण

छात्र नेता ऋषि उपाध्याय की 34वीं जयंति पर 191 यूनिट किया रक्तदान