होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन राजस्थान के अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट

उदयपुर। कोरोना महामारी में होटल, रेस्टोरेंट सहित पूरी हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को एकजुट कर उनकी बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास करने तथा व्यवसाय को नए आयाम देने के उद्देश्य से बनाए गए युनाइटेड होटेलियर्स ऑफ उदयपुर संस्था के अध्यक्ष यूबी श्रीवास्तव, सचिव रूपम सरकार, उपाध्यक्ष आशीष छाबड़ा, ट्रेजरार  उज्जवल मेनारिया व सदस्यों ने होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन राजस्थान के अध्यक्ष कुलदीप सिंह से उनके उदयपुर प्रवास पर शिष्टाचार भेंट की।
कुलदीप सिंह ने कहा कि वर्तमान की व्यावसायिक संकटकालीन परिस्थितियों के समय एक साथ खड़े होकर राजस्थान व उदयपुर के इस उद्योग की बेहतरी के लिए कार्य करना है। महामारी के इस दौर में सबसे ज्यादा असर होटल इंडस्ट्री पर पड़ा है। झीलों की नगरी उदयपुर में यह व्यवसाय पूरी तरह से देशी-विदेशी पर्यटकों पर निर्भर है। ऐसे में संगठन की ओर से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि दुनिया के सबसे खूबसूरत शहर उदयपुर में आने वाले हर सैलानी को स्वच्छ, स्वस्थ व सुरक्षित वातावरण मिले। इसके साथ ही यह संगठन उन लोगों की मदद को भी आगे आएगा जो हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री में मौजूदा दौर में संघर्ष कर रहे हैं।

Related posts:

जावर माइंस सखी शक्ति फेडरेशन की वार्षिक सभा में नव कार्यकारिणी का गठन

इस बार ऑनलाइन देंगे ओलिंपियाड की परीक्षा उदयपुर के छात्र

JK Tyre’s Kankroli Plant Wins National Water Award

‘फाईनेंशल एवं डिजिटल साक्षरता’ अभियान लॉन्च करने के लिए कोलगेट व सेवा मंदिर से साझेदारी

HDFC Bank named ‘Best Bank in India’ at Euromoney Awards 2022

महिलाओं पर कोविड-19 के प्रभाव पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

MG Motor India unveils Gloster, India’s First Autonomous (Level 1) Premium SUV

आधुनिक खेती में हिन्दुस्तान जिंक की पहल

वैल्वोलाइन ने ‘मेकैनिकों’ के लिये उदयपुर में अपनी पहली सुरक्षा पहल लॉन्च की

वाडीलाल का इस वर्ष 800 करोड़ की आइसक्रीम बिक्री का लक्ष्य

Hi-Tech Pipes Secures INR 105 Cr. Worth Order From Renewable Energy Sector

स्माइल ट्रेन इंडिया ने कोविड-19 महामारी के दौरान क्लेफ्ट मरीजों को सहायता पहुंचाई