उदयपुर से असारवा तक वंदे भारत ट्रेन 16 फरवरी से, सांसद डॉ रावत ने आभार जताया

सांसद डॉ रावत ने पिछले दिनों रेल मंत्री से की थी मांग
यह ट्रेन अब आगे सूरत तक चलाने का प्रयास रहेगा
उदयपुर।
भारतीय रेलवे ने आगामी 16 फरवरी से उदयपुर से अहमदाबाद के असारवा रेलवे स्टेशन तक नई वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की घोषणा कर दी है। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने उदयपुरवासियों को इस तोहफे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विन वैष्णव का आभार जताया है।
सांसद डॉ रावत ने कहा कि हम लगातार इसके लिए आग्रह कर रहे थे और पिछले दिनों रेल मंत्री ने इसके लिए आश्वासन भी दिया था। यह रेल अब आगे सूरत तक बढाने की संभावना भी बढ गई है।
इस हाईस्पीड ट्रेन के शुरू होने से उदयपुर व अहमदाबाद के बीच व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। यह ट्रेन उदयपुर से रवाना होकर सुबह डूंगरपुर, हिम्मतनगर होकर असारवा पहुंचेगी। इस वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने से उदयपुर से अहमदाबाद और आगे वहां से मुंबई और दक्षिणी भारत से सीधी ट्रेन की कनेक्टिविटी मिलेगी। सप्ताह में छह दिन चलने वाली यह वंदे भारत ट्रेन उदयपुर से सुबह 6.10 बजे रवाना होकर सुबह 10.25 बजे असारवा पहुंच जाएगी। इसी प्रकार वापसी में ये ट्रेन असारवा से शाम 5.45 बजे रवाना होगी जो रात 10 बजे उदयपुर पहुंच जाएगी। ट्रेन का स्टॉपेज रूट पर उदयपुर के जावर स्टेशन, डूंगरपुर स्टेशन और गुजरात के हिम्मतनगर स्टेशन पर होगा।

Related posts:

दिव्यांगजनों के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे- प्रतिमा भौमिक

वेदांता उदयपुर वल्र्ड म्यूजिक फेस्टिवल का रंगारंग आगाज

उदयपुर में 27 समाजों व संस्थाओं को जमीन आवंटन पर मुहर

Hindustan Zinc ensures continuity of learning &mock exam preparation for board examinees under Shiks...

सघन वृक्षारोपण, स्वच्छ एवं संरक्षित पर्यावरण के संकल्प के साथ हिन्दुस्तान जिंक में विश्व पर्यावरण दि...

Hindustan Unilever partners with UNICEF to support India’s fight against COVID-19

हर व्यक्ति गायत्रीमयी और यज्ञमयी बने : डॉ. प्रणव पंड्या

उदयपुर में श्रीमाली समाज को मिली नई पहचान, श्री संस्कार भवन का गरिमामय लोकार्पण संपन्न

जिंक द्वारा जावर में उन्नत नस्ल गोवत्स प्रदर्शनी आयोजित

पीआईएमएस में ह्रदय रोग का सफल उपचार

गीतांजली के कैंसर सेंटर द्वारा एनुअल कांफ्रेंस ऑफ़ रेडिएशन ऑन्कोलॉजी राजस्थान स्टेट चैप्टर की दो दिव...

राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता का उदयपुर में भव्य स्वागत