वागड़-मेवाड़ प्रजापति समाज संस्थान की बैठक में छात्रावास भवन निर्माण सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

उदयपुर। प्रजापति समाज के वागड़-मेवाड़ प्रजापति समाज संस्थान की बैठक संभागीय अध्यक्ष डूंगरलाल प्रजापति (सराड़ा) की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतिथि भैरूलाल प्रजापति (लकड़वास) रहे। संस्थान महामंत्री भगवानलाल झांखरी ने संगठन को और अधिक सशक्त व प्रभावी बनाने के लिए “सबका साथ, सबका प्रयास” की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि बैठक में तय किया गया कि छात्रावास भवन के वर्तमान ढांचे को “लॉक एंड की” की स्थिति तक पूर्ण किया जाएगा। इसके साथ प्रथम तल पर छात्रों के लिए कमरों का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। निर्माण समिति के संयोजक व सहायक अभियंता सोहनलाल ने विस्तृत निर्माण कार्य योजना और व्यय का अनुमान प्रस्तुत किया।
योजना: एक चौखला – एक कक्ष निर्माण :
संस्थान की “एक चौखला – एक कक्ष निर्माण” योजना पर चर्चा करते हुए राष्ट्रीय कुम्हार महासभा के प्रदेशाध्यक्ष व संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष मोडीलाल सेम्बारा ने सभी चौखलाध्यक्षों से अनुरोध किया कि यह भवन समाज की अमूल्य धरोहर है और प्रत्येक चौखले से सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि एक कमरा बनाना किसी भी चौखले के लिए कठिन नहीं है, छोटे चौखले आपस में मिलकर भी एक कक्ष का निर्माण कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत 31 दिसंबर तक प्रति कक्ष की स्वीकृत राशि ₹2,51,000/- ही मान्य रहेगी।

Related posts:

भारत के आर्थिक सुधारों के लिए चांदी उत्पादन एक उम्मीद की किरण

एसोसिएट प्रोफेसर बवीता गौर को पीएचडी की उपाधि

क्या फिर गूंजेंगी मन की वानी ? मनीष के मन की बात होगी ! या फिर दिल हो जाएगा पंजाबी !

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

कोरोना महामारी में पंचकर्म चिकित्सा की उपयोगिता पर परिचर्चा 20 को

"पिता अनुभवों की दौलत" कार्यक्रम का आयोजन

मुनिवृंद के पदार्पण पर तेरापंथ समाज ने किया भावभीना अभिनंदन

महाराणा प्रताप को नमन के बाद सीएम व केन्द्रीय मंत्री ने किया जल संचय अभियान का शुभारंभ

ऑक्सीजन केअर सेंटर का शुभारंभ

दिव्यांगों ने लिया कम्प्यूटर प्रशिक्षण

महाराणा भूपालसिंह की 141वीं जयन्ती मनाई

नांदेश्वर से गोगुन्दा सड़क का होगा कायाकल्प