नारायण सेवा संस्थान के ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ हॉस्पिटल का वास्तु पूजन, उद्घाटन की तैयारियाँ तेज

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान द्वारा माली कॉलोनी स्थित ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ हॉस्पिटल का वैदिक रीति-रिवाजों एवं दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ भव्य वास्तु पूजन गुरुवार को सम्पन्न हुआ। समारोह में वातावरण मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहा, जहाँ 21 पंडितों के दल ने पूजा-विधि को पूर्ण करवाया।
संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल एवं धर्मपत्नी वंदना अग्रवाल ने विधिवत नवग्रह एवं वास्तु यज्ञ की रस्में अदा कीं। वास्तु पूजन के इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि जनजाति मंत्री बाबू लाल खराड़ी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में विधायक ताराचंद जैन, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, वल्लभनगर की पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत, रेलवे क्षेत्रीय अधिकारी महेंद्र देपाल और आरपीएस संजीव स्वामी शामिल हुए।
अतिथियों का स्वागत संस्थापक चेयरमैन कैलाश मानव, सहसंस्थापिका कमलादेवी अग्रवाल एवं निदेशक पलक अग्रवाल ने मेवाड़ी परंपरा के साथ किया। मंत्री खराड़ी ने संस्थान के सेवाभावी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह नया भवन लाखों दिव्यांगजनों के सपनों को साकार करने वाला साबित होगा। संस्थान की मानवीय व दूरदर्शी सोच प्रशंसनीय है। सांसद गरासिया एवं विधायक जैन ने भी शुभकामनाएँ प्रकट करते हुए अपने विचार साझा किए। पूजन के बाद 108 कन्याओं को श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद कराया गया और उन्हें दक्षिणा दी गई।
वास्तु पूजन समारोह में लगभग 1000 श्रद्धालुओं एवं आमंत्रितों ने शिरकत की। कार्यक्रम के पश्चात संस्थान ट्रस्टी जगदीश आर्य, देवेंद्र चौबीसा सहित 20 साधक टीम ने अतिथियों को हॉस्पिटल भवन का अवलोकन भी कराया। दिव्यांगों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं निशुल्क दी जाने वाले अत्याधुनिक ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन होने वाला है।

Related posts:

नारायण सेवा में वसंतोत्सव

जिंक के कर्मचारियांे द्वारा स्वेच्छा से एमबी चिकित्सालय में कोविड पॉजिटिव रोगियों के परिजनों को भोजन...

Hindustan Zinc Retains Global No. 1* Ranking in S&P Global Corporate Sustainability Assessment 2...

Dhamaka Records is out with their first track, an Independence Day anthem with the message of hope &...

ICICI Bank stands in solidarity with Rajasthan Government to fight COVID-19 pandemic

उज्जैन अंतर्राष्ट्रीय कलापर्व में उदयपुर के चित्रसेन को राष्ट्रीय अभ्युदय सम्मान

पिम्स में सर्जिकल एक्सीलेंस एवं एजुकेशनल कॉन्फ्रेंस

मदरसा भूमि को निरस्त करने की मांग को लेकर मावली बंद रहा

Glow Up at the Gloss Box – A Beauty Extravaganza at Nexus Celebration

श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्थान मेवाड की युवा कार्यकारिणी की घोषणा

सिटी पैलेस: डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने गद्दी उत्सव के बाद अब नवरात्रि में सनातन संस्कृति के प्रतीक अ...

तेरापंथ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश गोयल का स्वागत एवं सम्मान