कन्हैयालाल हत्याकांड के मुख्य गवाह से मिली वसुंधरा राजे

बेटी की शादी का लिया जिम्मा  
उदयपुर (Udaipur)।
 पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) गत वर्श हुए कन्हैयालाल हत्याकांड के मुख्य गवाह राजकुमार शर्मा (Rajkumar Sharma) के घर पहुंची और उनकी पत्नी पुष्पा (Pushpa) से बातचीत की।
उल्लेखनीय है कि गत वर्श 28 जून 2022 को उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड (Kanhaiyalal murder case) का मुद्दा एक बार फिर उठ गया है। शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने उदयपुर के गांधी ग्राउंड में हुई सभा में इसका जिक्र किया था।
शनिवार दोपहर 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस हत्याकांड के मुख्य गवाह  राजकुमार शर्मा के घर पहुंचीं और उनकी पत्नी पुष्पा शर्मा और बेटे से बातचीत की। यहां वसुंधरा राजे ने परिवार को 1 लाख रुपए की सहायता दी और उनकी बेटी की शादी का जिम्मा उठाने की बात कही।
वसुंधरा राजे ने कहा कि उदयपुर की गलियां आज भी कन्हैयालाल हत्याकांड को याद कर सहम उठती है। गत वर्श उदयपुर में हुए जघन्य हत्याकांड के गवाह राजकुमार षर्माजी से मिलने का मन हुआ इसलिए आज उनके घर गई तथा उनसे व उनके परिजनों से मुलाकात की। परिवार की स्थिति ठीक नहीं है जिसे देखते हुए उनकी बिटिया के विवाह की जिम्मेदारी मैंने ली है। हादसे के बाद परिवार खुद को उबार नहीं पाया है। न्याय दिलाने के लिए हम सब परिवार के साथ खड़े है

Related posts:

भारतीय सिनेमा कला का एक अलग ही क्षेत्र है : डॉ. मृत्युंजयसिंह

जेके टायर की शुद्ध आय में 31 प्रतिशत की वृद्धि

पिम्स उमरड़ा द्वारा निशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर आयोजित

लोक जन सेवा संस्थान ने हिंदी दिवस पर किया डॉ. भानावत का सम्मान

नेस्ले इंडिया के प्रोजेक्ट जागृति ने देश भर में स्वस्थ जीवनशैली का बढ़ावा देते हुए पूरे किए सात साल

Slice onboards Kiara Advani as its brand ambassador

रैडिसन ब्लू पैलेस रिज़ॉर्ट एण्ड स्पा का वार्षिक केक मिक्सिंग समारोह सम्पन्न

ITC HOTELS LAUNCH MEMENTOS UDAIPUR, ITS FIRST MEMENTOS PROPERTY IN INDIA

जयपुर में सीएम का आवास फतवा हाउस है जहां से सनातन धर्म के खिलाफ फतवे जारी होते: बालकनाथ

LAND ROVER INTRODUCES NEW RANGE ROVER EVOQUE IN INDIA

Women of Zinc – The Galvanizing Force Behind Hindustan Zinc

विद्यापीठ के डॉ. चंद्रेश छतलानी ने बनाया नौवाँ रिकॉर्ड