कुलपति ने किया प्रयोगशाला का उद्घाटन

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुनीता मिश्रा ने जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में अवस्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरपुरा में प्रयोगशाला हेतु एक लाख रुपए से अधिक की प्रयोगशाला सामग्री एवं उपकरण भेंट किए। वहीं प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों को अपना वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना चाहिए एवम् विज्ञान को जीवन में व्यावहारिक रूप से लागू करना चाहिए। उन्होंने अपना बचपन याद करते हुए कहा कि बाल्यकाल जीवन में बहुत महत्वपूर्ण होता है, इस उम्र में हमें सदैव सीखने की जिज्ञासा को विकसित करते रहना चाहिए और जीवन में आगे ही आगे बढ़ने की ओर प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई करने का यही समय है, बाकी सभी काम जीवन में कभी भी हो सकते हैं लेकिन पढ़ाई विद्यार्थी जीवन में ही होती है। कुलपति ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व को अपने आचरण में उतारने की बात कही।


विशिष्ट अतिथि पीजी स्टडीज डीन श्रीमती आरती प्रसाद ने विद्यार्थियों को प्रयोगशाला का अधिकतम उपयोग करने को कहा। गांव की महिलाओं को वर्मी कंपोस्ट खाद एवं मशरूम की खेती का कौशल विकसित हेतु प्रेरित किया और इस हेतु उन्हें पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। सीबीईओ गिर्वा कुंज बिहारी भारद्वाज ने विज्ञान की महत्ता पर बात करते हुए कुलपति जी को साधुवाद दिया। प्रो मीरा माथुर निदेशक एफएमएस, श्री विनोद शर्मा एसीबीईओ, गिरवा साथ थे। विद्यालय की प्रधानाचार्य किरण बाला जीनगर ने कहा कि जीवन, विज्ञान की प्रयोगशाला की तरह है, जितना प्रयोग करेंगे सफलता उतनी ही अधिक हासिल होती जाएगी, साथ ही सभी को मेवाड़ के शौर्य के प्रतीक महाराणा प्रताप की प्रतिकृति स्मृति स्वरूप भेंट की।

Related posts:

फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवल

मेडिकल कॉलेजों का कार्य प्राथमिकता से पूरा करवाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

WOBBLE DISPLAYS MAKES HISTORY WITH INDIA'S BIGGEST EVER TELEVISION: THE WOBBLE MAXIMUS SERIES 116.5-...

पिम्स में कम समय में जन्मे बच्चे का सफल उपचार

रॉकवुड ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स टी-20 क्रिकेट टूर्नामेण्ट का उद्घाटन कल

पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा में सैरेब्रल पॉल्सी के दो बच्चों का सफल इलाज

HDFC Bank Q3 FY26 Net Profit Rises 11.5% to ₹18,654 Crore

Signify partners with FINISH Society to light up 20 primary health centers in Rajasthan

श्रीजी प्रभु की हवेली हुई राममय

जितेन्द्र, मनीष एवं रजनीश को पीएच. डी. की उपाधि

राज्य स्तरीय को-ऑप स्पोर्ट्स 2022 का उद्घाटन

Jaypore.com और क्रिएटिव डिग्निटी द्वारा आर्टिजऩ डायरेक्ट कैंपेन का दूसरा संस्करण लॉन्च