विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन

उदयपुर : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देबारी मंडल की और से विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन सरे गांव में हुआ। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने देश के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने में अपने योगदान का संकल्प लिया। देबारी मंडल अध्यक्ष प्रतापसिंह राठौड़ के नेतृत्व में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी मां की स्थाई स्मृति के लिए शुरू हुई पीएम मोदी की अनुकरणीय पहल “एक पेड़ मां नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी मांडावत ने थी। मंडल के पूर्व अध्यक्ष नन्दलाल वैद और प्रतापसिंह राठौड़ ने मोदी सरकार के स्वर्णिम 11 साल के सफर और उभरते भारत पर विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में भाजपा के जनसंघ के कार्यकर्ता मानसिंह भाटी, किशनसिंह देवड़ा, महामंत्री मदन मेनारिया, उपाध्यक्ष प्रतापसिंह देवड़ा, निर्भयसिंह देवड़ा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सीमा खटीक, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नर्बदा डांगी, कैलाशपुरी सरपंच नारायण गमेती, चिरवा सरपंच गगन गमेती, सरे सरपंच प्रतिनिधि सोहनलाल गमेती, हिम्मतसिंह भाटी, बेदला खुर्द उपसरपंच निमित डांगी, बूथ अध्यक्ष इंद्रसिंह झाला, देवेंद्र वैष्णव, बूथ अध्यक्ष विजयसिंह भाटी, दिवाकर सनाढय, महिला कार्यकर्ता मंजू मेघवाल, मांगीलाल गमेती, केशूलाल गमेती सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन हिम्मतसिंह भाटी ने जबकि आभार किशनसिंह देवड़ा ने दिया।

Related posts:

उदयपुर शहर को मिली बड़ी सौगात

साई तिरूपति यूनिवर्सिटी के वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ नर्सिंग में स्पोर्ट्स वीक का शुभारंभ

उदयपुर के बाद अब वेदांता पूरे देश में अपने ग्रासरूट फुटबाल डेवलपमेंट प्रोग्राम को फैलाने की तैयारी म...

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

हिन्दुस्तान जिंक ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्र के विकास हेतु दृढ़ संकल्पित

Hindustan Zinc commissions ZERO LIQUID DISCHARGE RO-ZLD Plant at Debari

डेयरी फार्मिंग से हो रहा आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था का निर्माण

आचार्य महाश्रमण युगप्रधान अलंकरण व षष्ठिपूर्ति समारोह कल

टीपीएफ द्वारा आयोजित शिविर में 250 लोगों के लगी वैक्सीन

वेदांता के सामाजिक परिवर्तन को प्रदर्शित करेगा ‘फॉर बेटर कल‘ वीडियो अभियान

मन और संकेतों से दिवाली के दियों और कपड़े के थैलों पर उकेरे रंग

JK TYRE DEVELOPS AND PRODUCES ‘TOTAL CONTROL HAND SANITIZER’