श्रीजी प्रभु के श्रावण मास के हिंडोलना की सेवा में श्री विशाल बावा पधारे नाथद्वारा

श्री विशाल बावा ने श्री लाडले लाल प्रभु एवं श्री मदन मोहन लाल प्रभु को चितराम के हिंडोलने में विराजित कर झुलाकर प्रभु को लाड लड़ाए

उदयपुर। पुष्टीमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली के तिलकायत श्री के सुपुत्र युवाचार्य गो.चि.105 श्री विशालजी (श्री भूपेशकुमारजी) बावा श्री श्रीजी प्रभु की सेवा में शनिवार को प्रातः नाथद्वारा पधारे । श्री विशाल बावा श्रीजी प्रभु की श्रावण मास की सेवा में विशेष रूप से लाडले लाल प्रभु श्री नवनीत प्रिया जी एवं श्री मदन मोहन लाल प्रभु को हिंडोलने में विराजित कर हिंडोलने में झूलाने के भाव की सेवा करने नाथद्वारा पधारे । श्रीजी प्रभु एवं लाडले लाल प्रभु में शनिवार श्रावण कृष्ण चतुर्दशी के अवसर श्री विशाल बावा ने प्रभु को चितराम के हिंडोलने में विराजित कर हिंडोलने में झुलाकर श्री विशाल बावा ने प्रभु को लाड लड़ाए ।
श्री विशाल बावा के नाथद्वारा पधारने के अवसर पर मंदिर के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, तिलकायतश्री के मुख्य सलाहकार अंजन शाह, मंदिर के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, मंदिर मंडल सदस्य सुरेश सांगवी, समीर चौधरी, मंदिर मंडल के संपदा अधिकारी ऋषि पांडे, तिलकायतश्री के सचिव लीलाधर पुरोहित, पीआरओ एवं मीडिया प्रभारी गिरीश व्यास, राजेश्वर त्रिपाठी समाधानी उमंग मेहता,जमादार हर्ष सनाढ्य,ओम प्रकाश जलंधरा, कैलाश पालीवाल एवं सैकड़ो वैष्णव जन उपस्थित थे ।

Related posts:

‘ये शाम मस्तानी’ और ‘रात नशीली...…

वल्लभनगर की राजनीति में भूचाल

एचडीएफसी बैंक ने दिया निवेश धोखाधड़ी के खिलाफ सावधानी बरतने का महत्वपूर्ण संदेश

उदयपुर में बुधवार को मिले 6 कोरोना संक्रमित

हिन्दुस्तान जिंक की रामपुरा आगुचा माइंस को 2022 ग्रीन मैपल पिनेकल अवार्ड

जावर क्षेत्र के विकास में हिन्दुस्तान जिंक का महत्वपूर्ण योगदान

आईआईटी मद्रास ने एडवांस जिंक-एयर बैटरी तकनीक विकसित करने के लिए हिंदुस्तान जिंक से किया एमओयू

सृजन द स्पार्क एवं हिंदुस्तान ज़िंक के तत्वावधान में होगी इण्डियन आइडल फेम ‘पीयूष पंवार नाइट’

Hindustan Zinc receives CSR Leadership Award

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि एवं तकनीक की पहल अनुकरणीय : जिला कलक्टर

Nexus Celebration Mall to host FLAT 50% from August 13-15

फ्रेशर्स पार्टी और विदाई समारोह आयोजित