गणेशनगर में विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर महिलाएं घर-घर दे रही पीले चावल

उदयपुर। शहर के गणेशनगर पहाडा बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर महिलाओं की टोली रोजाना शाम को घर-घर पीले चावल देकर न्यौता दे रही हैं। सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरो पर चल रही हैं। शनिवार को क्षेत्र में विशाल वाहन रैली भी निकाली जाएगी।
समिति के संयोजक डॉ. विष्णु शंकर पालीवाल ने बताया कि शताब्दी वर्ष योजना के अंतर्गत गणेशनगर में 1 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन समाज द्वारा आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए बस्ती की प्रत्येक गली को घटशः विभाजित किया गया जिसके माध्यम से प्रतिदिन पीले चावल एवं निमंत्रण पत्रक वितरित किए जा रहे हैं। इसके लिए पुरुषों के साथ महिलाओं की भी टोली शाम से रात तक बस्ती के प्रत्येक घर-घर तक जा रही है। विभिन्न बस्तियों में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ भी किए जा रहे हैं जिससे लोगों में उत्साह के साथ जाग्रति भी आ रही है। शनिवार शाम को 4 बजे युवाओं की वाहन रैली निकाली जाएगी जो क्षेत्र के सभी मोहल्लों व गलियों में जाएगी। 1 फरवरी को सुबह 10.15 बजे महिलाओं की भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात इंद्रप्रस्थ गार्डन में हिन्दू सम्मेलन शुरु होगा। सम्मेलन में माकडादेव आश्रम, झाडोल के संत गुलाबदास महाराज व श्रीकुलम आश्रम ढीकली से साध्वी दीदी भुवनेश्वरी का मुख्य उद्बोधन होगा।

Related posts:

समाजसेवी मल्हारा ने मृत्यु उपरांत देहदान और नेत्रदान किया

Zinc Ranks among the Top 3 Sustainable Companies Globally in Metal and Mining Sector

अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली

करण राठौड़ ने सेवा निर्यात संवर्धन परिषद के अध्यक्ष का पद संभाला

हिन्दुस्तान जिंक डिजिटल रूप से सक्षम जिंक फ्रेट बाजार के साथ मेटल लॉजिस्टिक्स में लाया क्रांति

Motorola launches moto g64 5G

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने की नमस्ते इण्डिया इंटरनेशनल के कलाकारों से भेंट

स्व. श्रीमाली की पुस्तक का लोकार्पण एवं व्याख्यान

कम्बल और बर्तन बांटे

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस: दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू

नारायण सेवा ने मनाया संस्थापक दिवस

अल्ट्रासाउंड, एंडोमेट्रियोसिस से पीडि़त महिलाओं के लिए उम्मीद की किरण : डॉ. हरिराम