वीआईएफटी में ग्राफिक डिजाइनिंग पर कार्यशाला

उदयपुर। आज का समय डिजिटल की मांग का युग है। इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वीआईएफटी में युवावर्ग की मांग को देखते हुए करियर मार्गदर्शन के लिए ग्राफिक डिजाइनिंग और डिजिटल शिक्षा विषय पर एरिटा एनिमेशन के साझे में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। डिजाइनिंग एक्सपर्ट रोबिन खैतान, पवन गर्ग, डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ देवर्षि मेहता तथा इन्दौर से डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट सर्वेश पंचोली ने नियमित अपडेशन के माध्यम से लेटेस्ट ट्रेण्ड और नवाचार को अपनाने पर जोर दिया।
संघ चेयरपर्सन आशीष अग्रवाल ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में डिजिटल मार्केटिंग और ग्राफिक डिजाइनिंग की स्थानीय से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर मांग बढ़ गयी है। वीआईएफटी विद्यार्थियों और युवा वर्ग के करियर को सही दिशा देने के लिए समय-समय कार्यशालाओं का आयोजन करता रहता है। ग्राफिक डिजाइनिंग विशेषज्ञ रोबिन खैतान ने प्रतिभागियों को बताया कि कुछ वर्षों पहले बड़ी कम्पनियों में ही डिजाइनर की आवश्यकता होती थी लेकिन आज छोटे से बड़े हर संस्थान में डिजाइनर की जरूरत होती है और उन्हें अच्छे पैकेज भी मिल रहे हैं। उन्होंने नये नये डिजाइन्स बनाने और उनकी सफलता के पीछे के कारणों के बारे में बताया। सोशल मीडिया की लोकप्रियता बढऩे से डिजाइनर्स को अपनी पूर्ण प्रतिभा दिखाने के अवसर बढ़ गये हैं। प्रसिद्ध डिजिटल मीडिया एक्सपर्ट सर्वेश पंचोली ने बताया कि इस क्षेत्र में करियर बनाने के पहले डिजिटल माध्यमों को समझना होगा। सोशल मीडिया या डिजिटल प्लेटफार्म पर उपलब्ध समस्त माध्यम सभी के लिए उपयोगी नहीं होते हैं। आपको अपने हुनर और क्षमता को देखते हुए डिजिटल प्लेटफार्म का चयन करना होगा। इन क्षेत्रों में हो रहे अपडेट्स को अपनाना चाहिए। समय- समय पर हो रहे नवाचारों को सीख लिया जाएगा तो आय का इससे अच्छा माध्यम नहीं हो सकता है।

Related posts:

गीतांजली में मनाया 75वां गणतंत्र दिवस

जेके टायर का शुद्ध लाभ कई गुना बढ़कर 249 करोड़ रुपये हुआ

सिटी पैलेस में सजा ‘सर्जन-2023’ हस्तकला मेला

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आयोजित शीतकालीन शैक्षिक शिविरों में 1600 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित

प्रवासी कुमावत क्षत्रिय समाज समिति के पदाधिकारी ने ली शपथ

विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत पीआईएमएस में विशेष व्याख्यान आयोजित

राजस्थान में 32.50 लाख टन सरसों उत्पादन का अनुमान

VODAFONE TURBONET 4G VERIFIED AS THE FASTEST 4G NETWORK IN RAJASTHAN

गीतांजली में रोगी के दिल में कैल्शियम जमाव का आधुनिक आईवीएल तकनीक द्वारा सफल इलाज

प्रशस्ति भंडारी को पीएचडी की उपाधि

24 तीर्थंकरों के नाम पर पौधारोपण

श्रीमाली समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्रपाल टीम बनी चैम्पियन