डॉ. लुहाड़िया और डॉ. गुप्ता पैनल डिस्कशन के लिए चयनित

उदयपुर : दिल्ली में संपन्न दो दिवसीय राष्ट्रीय चेस्ट सम्मेलन पीएसीएस – 2023 में गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के सांस रोग विशेषज्ञों डॉ. अतुल लुहाड़िया एवं डॉ. अमित गुप्ता को क्रमशः अस्थमा रोग और स्लीप मेडिसिन विषय पर पैनल डिस्कशन के लिए उदयपुर से चुना गया I डॉ. अतुल ने अस्थमा के ऊपर नवीनतम गाइडलाइन्स पर चर्चा करते हुए बताया कि इन्हेलर द्वारा एंटी इंफ्लेमेटरी रिलीवर दवाईयां लेने से अस्थमा के लक्षणों को कम किया जा सकता है एवं बिमारी को नियंत्रण में रखा जा सकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि इन्हेलर द्वारा ली गई दवाईयां ज्यादा कारगर एवं सुरक्षित होती है I
सम्मेलन में ही डॉ. अमित ने स्लीप मेडिसिन विषय पर चर्चा करते हुए यह बताया कि अगर किसी व्यक्ति को नींद में जोर से खर्राटे आना, नींद में सांस की गति कम ज्यादा होना, दिन में अत्यधिक नींद आना, कोई भी कार्य करने में एकाग्रता का अभाव होना इत्यादि लक्षण है तो उसको ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया बीमारी हो सकती है एवं उस व्यक्ति को पॉलीसोम्नोग्राफी या स्लीप स्टडी टेस्ट करवा लेना चाहिए ताकि समय पर इस बिमारी का निदान एवं इलाज आरंभ हो सके और इस बिमारी से आगे चलकर होने वाले गंभीर दुष्प्रभाव और दुष्परिणामों से बचा जा सके l

Related posts:

एचडीएफसी बैंक 25 साल पूरे होने पर 25 लाख पेड़ लगाएगा

गौरीकांत शर्मा बने उपनिदेशक, कार्यभार संभाला

सिग्निफाई ने राजस्‍थान में 20 प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों को रौशन करने के लिये फिनिश सोसायटी के स...

VEDANTA BAGS PRESTIGIOUS ‘BEST ORGANISATION CONTRIBUTING IN SPORTS’ AWARD AT FICCI INDIA SPORTS AWAR...

Pune, Udaipuralong with the Bernard van Leer Foundation raise awarenesson the link between cities an...

एचडीएफसी बैंक ने राजस्थान में 200 शाखाओं का आंकड़ा छुआ

ब्लॉकचैन अकाउंटिंग पर कार्यशाला आयोजित

पीआईएमएस में 510 ग्राम वजनी पथरी का सफल ऑपेरशन

हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से संचालित घाटा वाली माताजी किसान उत्पादक कंपनी बनी सशक्तिकरण की मिसाल

विश्व धरोहर दिवस पर हुआ सिटी पेलेस में व्याख्यान

ओयो 2022 में अपनी लेज़र पेशकश में 1000 से ज्यादा प्रॉपर्टी शामिल करेगा, लेज़र पेशकश में उदयपुर भी 

‘वाणिज्य शिक्षा : चुनौतियां एवं संभावना’ पर राज्यस्तरीय सेमिनार