हिन्दुस्तान जिंक के स्वास्थ्य अभियान के तहत् विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित

उदयपुर। हिंदुस्तान जिंक, द्वारा स्वास्थ्य अभियान के तहत् विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान अपनी विभिन्न इकाईयों में जागरूकता सत्र आयोजित किये। दीपक फाउंडेशन के सहयोग से हिंदुस्तान जिंक द्वारा मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के अंतर्गत जावर, चंदेरिया और आगुचा आयोजित किये गये। यह अभियान हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड द्वारा देशभर में स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों के भीतर स्तनपान की सुरक्षा, प्रचार और समर्थन पर मुख्य ध्यान देने के उद्धेश्य से आयोजित किया गया। 1992 में शुरू किए गए, विश्व स्तनपान सप्ताह का उद्देश्य महिलाओं, स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों, सामुदायिक सहायता, पारिस्थितिकी और मानवाधिकारों के बीच स्तनपान को बढ़ावा देना है। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा वर्ष 2016 से पहल कर धात्री महिलाओं को पहले छह महीनों के लिए विशेष रूप से स्तनपान है और इसके बाद 2 साल और उससे अधिक उम्र तक उचित पोषण वाले भोजन के साथ स्तनपान जारी रखने के प्रति जानकारी प्रदान कर रहा है। सप्ताह के दौरान महिलाओं को कुपोषण कम करने में मां के दूध की महत्वपूर्ण भूमिका, नवजात जिसे जन्म के एक घंटे के भीतर मां का दूध पिलाया जाता है, वह स्वतः ही पुरानी और संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित होने, स्तनपान मां और शिशु के बीच साझा किए गए बंधन को मजबूत करने जैसी जानकारियां दी गयी। जागरूकता सत्र में 550 माताएं लाभान्वित हुई।

Related posts:

PW student Kushagra from Bhiwadi, Rajasthan Achieved AIR 1 in CA Inter via online classes

पत्रकार प्रतापसिंह का बडग़ांव उपप्रधान बनने पर अभिनंदन

Hindustan Zinc Sets New Benchmark in Mine Safety Excellence at Intra-Zonal Rescue Competition 2025

राजसमंद में वेदांता हिन्दुस्तान जिंक द्वारा अत्याधुनिक तकनीक के 100 बेड वाले कोविड फिल्ड हॉस्पीटल की...

मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया

जार की पहल पर साहित्‍यकार की विधवा पत्‍नी की सहायतार्थ आगे बढे कई हाथ

साई तिरूपति यूनिवर्सिटी के वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ नर्सिंग में स्पोर्ट्स वीक का शुभारंभ

अजय खतूरिया ने किया 61वीं बार रक्तदान

70 प्रतिशत से अधिक मिर्गी के मामलों में दवाओं से ही सफल उपचार : डॉ. मनीष कुलश्रेष्ठ

जल संकट के समाधान में आमजन की भागीदारी जरूरी

डॉ. गांधी  बने गणित एवं सांख्यिकी विभाग के प्रभारी विभागाध्यक्ष

‘संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन, हरित दृष्टिकोण तथा उदयपुर के लिए सीख’ पर वार्ता आयोजित