तम्बाकू के नुकसान बता व्यसन मुक्ति का संकल्प दिलाया

उदयपुर। पेसिफिक डेंटल कॉलेज, देबारी के जन स्वास्थ्य दंत चिकित्सा विभाग द्वारा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर गुलाबबाग में मॉर्निंग वॉकर्स के लिए तम्बाकू निषेध गतिविधियों का आयोजन किया गया। तरह-तरह के पोस्टर एवं जागरूकता सामग्री से जागरूकता रैली निकाली गई। तम्बाकू के दुष्प्रभावों एवं छोडऩे के तरीकों के पेम्पलेट्स वितरित किय गए। मॉर्निंग वॉक पर आने वालों को जागरूक कर व्यसन मुक्ति की शपथ दिलाई और समाज को तम्बाकू मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
इधर पेसिफिक डेन्टल हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों के लिए भी तम्बाकू निषेध से सम्बंधित प्रदर्शनी लगाई गई। जागरूकता पेम्पलेट्स वितरित किये गए। छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर एवं फोटोग्राफी कॉम्पिटिशन आयोजित किए गए एवं चयनित छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सभी छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने स्वयं एवं समाज को तम्बाकू मुक्त रखने की शपथ लेकर शपथ पत्र भरे। इस अवसर पर डॉ. भगवानदास राय, डॉ. कैलाश असावा एवं डॉ. मृदुला टांक सहित अन्य दंत चिकित्सक मौजूद थे।

Related posts:

जिंक स्मेल्टर देबारी में 51वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह समापन समारोह आयोजित

Pause, think, act responsibly on digital platforms says Udaipur cops

ZINC FOOTBALL ACADEMY GOALKEEPER SAHIL POONIA CALLED UP FOR INDIA UNDER-16 NATIONAL TEAM CAMP

धोलीबावड़ी में चना—मुंगफली दुकानदार द्वारा किये अवैध अतिक्रमण को हटाया

Zinc Wins the Prestigious 16thCII-ITC Sustainability Award 2021

Udaipur Municipal Corporation organises workshop on Pre-school Education under Parents+ programme

राजीविका स्वयं सहायता समूहों का विशाल समूह संबल संवाद कार्यक्रम

भूपाल नोबल्स संस्थान का 104 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

शहरी बाढ़ प्रबंधन और बांध सुरक्षा एक एकीकृत दृष्टिकोण पर एक दिवसीय सेमिनार

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम द्वारा 62 मेधावी छात्रों व प्रोफेशनल्स का सम्मान

शिविर में 160 यूनिट रक्तदान

संविधान लोकतंत्र की आत्मा : एडीजे कुलदीप शर्मा