Skip to content
Tue, Feb 24, 2026
The Times of Udaipur

The Times of Udaipur

Udaipur Latest News

Advertisment Image
  • News
    • Local News
    • India
    • English News
    • World
    • Business
    • Politics
    • Technology
    • Lifestyle
      • Travel
    • Sports
    • Entertainment
    • Blog
    • Crime
    • Social
  • Services
    • Public Relation Services
    • Press Release Coverage and Writing
    • Event Management
    • Event Media Coverage and Circulation
    • Social Media Management and Content Creation
    • Crisis Media Management
    • Advertisement and Promotional Services
    • Influencer Engagement
  • Shabd Ranjan
  • About/Contact Us
Uncategorized

येस सिक्योरिटीज ने उदयपुर में कायम की अपनी मजबूत मौजूदगी

February 9, 2024February 9, 2024

डीमैट खातों में दर्ज की 6 गुना वृद्धि
उदयपुर। अग्रणी वित्तीय सेवा कंपनी येस सिक्योरिटीज (Yes Securities) ने पिछले 4 वर्षों में उदयपुर में नए डीमैट खाते (Demat account) खोलने की रफ्तार में 6 गुना वृद्धि दर्ज की है। इनमें से 18-30 आयु वर्ग के निवेशकों का योगदान सबसे अधिक है। पिछले एक साल में उदयपुर में डीमैट होल्डिंग्स में 83 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जो शहर में निवेशक आधार में मजबूत बढ़ोतरी का प्रतीक है। यह जानकारी शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में येस सिक्योरिटीज के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ अंशुल अरज़ारे (Anshul Arzare) ने दी। इस अवसर पर येस सिक्योरिटीज के हेड मास ऐफ्लुएंट बिजनेस किरीट म्हात्रेे (Kirit Mhatre) तथा उदयपुर कलस्टर हेड प्रसन्नजीत पाठक (Prasannajeet Pathak) भी उपस्थित थे।
अंशुल अरज़ारे बताया कि इस वृद्धि को और बढ़ाते हुए येस सिक्योरिटीज को राजस्थान इनवेस्टमेंट प्रमोशन स्कीम (आरआईपीएस) के साथ, आने वाले वर्षों में कई क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इस तरह प्रदेश के निवेशकों के लिए एक बेहतर ईको सिस्टम तैयार होगा। मजबूत जीडीपी वृद्धि से घरेलू आय और बचत को बढ़ावा मिलेगा, जो बदले में निवेश को बढ़ावा देगा।


अंशुल अरज़ारे ने बताया कि आबादी के संदर्भ में देखें, तो येस सिक्योरिटीज ने उदयपुर में महिला निवेशकों का एक मजबूत आधार कायम किया है, जो 2015 से दोगुना हो गया है। येस सिक्योरिटीज ने वित्तीय साक्षरता बढ़ाने की दिशा में अपने फोकस के माध्यम से महिलाओं के लिए वित्तीय आजादी हासिल करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है। यह हाल ही में 01 फरवरी 2024 को घोषित अंतरिम बजट में ‘नारी शक्ति’ पर जोर दिए जाने के अनुरूप भी है।
अंशुल अरज़ारे ने बताया कि येस सिक्योरिटीज के डीमैट खातों की सबसे अधिक संख्या जयपुर में है। इसके बाद जोधपुर और उदयपुर का नंबर आता है। कोटा, दौसा और भिवाड़ी में भी निवेशक आधार में क्रमिक वृद्धि देखी गई है, जो राजस्थान की मजबूत विकास क्षमता को प्रमाणित करता है। इस वृद्धि को सपोर्ट करते हुए, कंपनी अपने डिजिटल और फिजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर रही है, ताकि निवेशकों को विभिन्न परिसंपत्ति वर्गों और दूसरे बेहतर प्रॉडक्ट्स में अपने ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से निर्बाध रूप से निवेश करने की सुविधा मिल सके।
अंशुल अरज़ारे ने बताया कि येस सिक्योरिटीज ने जयपुर, जोधपुर और उदयपुर जैसे शहरों में अपने कारोबार में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है और अब हम अन्य शहरों में भी अपने कामकाज का विस्तार करके इसे और अधिक पूंजीकृत करने का इरादा रखते हैं। वैल्थ क्रिएशन संबंधी हमारे ग्राहकों के इस सफर में भागीदार बनने के अपने विजन के कारण हम राजस्थान में यह उपलब्धि हासिल करने में सक्षम हुए हैं। इक्विटी, मुद्रा, कमोडिटी, एफ एंड ओ, निश्चित आय, ऑफशोर निवेश इत्यादि से भिन्न वित्तीय साधनों के माध्यम से किसी व्यक्ति की जोखिम क्षमता के अनुसार हमारे कस्टमाइज्ड सॉल्यूशंस हमें व्यापक निवेशक आधार का पता लगाने में मदद करेंगे। येस सिक्योरिटीज का लक्ष्य राजस्थान के अन्य क्षेत्रों जैसे भीलवाड़ा, अजमेर, बीकानेर, अलवर आदि में सीधे या व्यावसायिक सहयोगियों के माध्यम से अपनी उपस्थिति बढ़ाने का होगा। कंपनी नए जमाने के डिजिटल तरीके अपनाते हुए निवेश प्लेटफॉर्म को समय-समय पर नया रूप देने पर भी ध्यान केंद्रित करेगी।

Related posts:

India’s Largest & 1st Underground 51st AllIndia Mines Rescue Competitionconcludes at Hindustan Zinc ...

पर्यटकों के प्रति संवेदनशीलता से व्यवहार किए जाने के लिए जागरूकता अभियान

उदयपुर में दूसरे ऐप्पल स्टोर का शुभारंभ

न्यूरोलॉजिकल रोग के लिए निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन

पिम्स अस्पताल उमरड़ा और 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में एमओयू

पीआईएमएस में पैन क्लीनिक का संचालन शुरू

ओयो 2022 में अपनी लेज़र पेशकश में 1000 से ज्यादा प्रॉपर्टी शामिल करेगा, लेज़र पेशकश में उदयपुर भी 

पिम्स हॉस्पिटल में आंख की गांठ का सफल ऑपरेशन

Walmart Vriddhi empowers over 58,000 MSMEs through digital training, increased access to customers a...

वेदांता को फिक्की ने दिया खेलों के श्रेष्ठ क्षेत्र में योगदान देने वाले संगठन का पुरस्कार

महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल की टीम ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीते पदक

सुविवि में दो दिवसीय लीडरशिप कॉनक्लेव शुरू

Post Views: 679

Post navigation

⟵ Radisson Blu Palace Resort & Spa, Udaipur, upscales guests’ recreational experiences with its newly launched gaming arcade, Game Galaxy
नारायण सेवा संस्थान का दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह ⟶

Related Posts

‘सबसे सस्ते 5 दिन’ ऑफर 22 जनवरी से

उदयपुर। ‘सबसे सस्ते 5 दिन’ का आयोजन  22 से 26 जनवरी तक देशभर के सभी बिग बाजार स्टोर, बिग बाजार जेन…

नारायण सेवा में स्वतंत्रता दिवस

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान में 77 वां स्वतंत्रता दिवस उल्लास पूर्वक मनाया गया। संस्थान के मानव मंदिर में संस्थापक पद्मश्री कैलाश…

इनवेनट्रीज़ पद्मिनी बाग रिसॉर्ट द्वारा स्पाइस कोर्ट रेस्टोरेंट उदयपुर का शुभारंभ

उदयपुर। पद्मिनी बाग रिसॉर्ट बाय इनवेनट्रीज़ में स्पाइस कोर्ट रेस्टोरेंट (Spice Court Restaurant at Padmini Bagh Resort By Inventories) का…

© 2019-26 The Times of Udaipur - an Online Publication managed by Parshvakalla Public Relations.
Website Design & Developed by 3i Planet | Udaipur Web Designer