योग दिवस पर योगाचार्य व योगगुरु सम्मान समारोह

उदयपुर : श्री शांत क्रांति जैन श्रावक संघ द्वारा संचालित एसएफयू संकल्प समीति की ओर से आचार्यश्री विजयराज म.सा. की प्रेरणा से योग दिवस पर देशभर में कई स्थानों पर योगाचार्य व योगगुरु सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इन समारोहों को विभिन्न स्थानों पर एसएफयू संकल्प समीति के प्रेरक सेवकों व सेविकाओं ने सफलतापूर्वक आयोजित किया।
उदयपुर में राष्ट्रीय जनसम्पर्क प्रभारी जैन गगनलेखा एवं राष्ट्रीय सह प्रशिक्षण प्रभारी रुपा अमरदीप ओबेरॉय ने सुखाडिया समाधि गार्डन में 6 योगाचार्यों का सम्मान किया जिसमें राजेन्द्र चौधरी, राजकुमार सुखवाल, घनश्याम नागदा, विशाल अग्रवाल, ऋषी, हरीश चाँवला प्रमुख थे।
एसएफयू संकल्प समीति के राष्ट्रीय संयोजक बछराज ने सभी को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो उपारणा आदि से सम्मानित किया। इस अवसर पर एसएफयू संकल्प समीति के अभियान के बारे में जानकारी दी गई। सभी ने आचार्यश्री की प्रेरणा से शुरू अभियान को आगे बढ़ाने व सहयोग का वादा किया।

Related posts:

श्री एकलिंगजी ट्रस्ट सम्बद्ध प्रमुख शक्ति स्थल

प्रतिष्ठित सीएसआर इम्पैक्ट अवार्ड्स 2024 में हिंदुस्तान जिंक को 2 पुरस्कार

हिन्दुस्तान जिंक़ और एआईएफएफ द्वारा जावर में उत्तर भारत की पहली टेक्नॉलोजी आधारित गल्र्स फुटबॉल एकेड...

आचार्य भिक्षु बोधि दिवस मनाया

स्टर्लिंग हॉलीडे रेसोट्र्स ने उदयपुर में तीसरे रेसोर्ट का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री ने मेवाड़ को दी सड़कों की सौगात

बिना अवकाश के सुविवि में चल रहे नि:शुल्क योग अभ्यास शिविर के 1000 दिन पूरे हुए

रोटरी क्लब मीरा द्वारा बच्चों को राखियां बांधी, खिलौने, चॉकलेट, स्टेशनरी वितरित की गई

कुलपति डॉ. कर्नाटक उच्चस्तरीय समिति के सदस्य मनोनित

HDFC Bank Parivartan impacts 10.19 crore lives, 9000+ villages through CSR initiatives

Hindustan Zinc Secures Top 1% Ranking in S&P Global Sustainability Yearbook 2025

पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता के अनुरूप हिन्दुस्तान जिंक बना टीएनएफडी का सदस्य