अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पेसिफिक डेन्टल कॉलेज, देबारी द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रथम दिन सोमवार को डेन्टल कॉलेज की छात्राओं के लिए महिला सशक्तिकरण पर व्याख्यान रखा गया। मुट्ठी संस्थान की अर्चना शक्तावत ने व्याख्यान के दौरान कई तरह की एक्टिविटीस करवाई और उनका आत्मविश्वास बढाया। बुधवार को मुट्ठी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कलडवास गांव की महिलाओं को मुख स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। पेसिफिक डेन्टल कॉलेज की डॉ. मृदुला टांक ने मुख का ख्याल रखने और मुख संबंधी बीमारियों के बारे में जागरूक किया। सभी महिलाओं को टूथब्रश, टूथपेस्ट एवं मुख स्वास्थ्य जागरूकता पेम्पलेट्स वितरित किये गये। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. भगवानदास राय, डॉ. कैलाश असावा सहित अन्य दंत चिकित्सक मौजूद थे।

Related posts:

प्रकटेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास का उत्सव

वीआईएफटी के फ्रेशर्स एंड फेयरवेल समारोह में झलका उत्साह

उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के खान सुरक्षा उपमहानिदेशक के तत्वावधान में हिन्दुस्तान जिंक द्वारा इंट्रा जोन...

स्वच्छ आहार दिवस मनाया

जिंक विकास केंद्र का उद्घाटन

मेवाड़ राजघराने के धर्मगुरु गोस्वामी महाराज श्री 108  श्री डॉ. वागीश कुमार की डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवा...

पिम्स उमरड़ा का पिम्स सिटी हॉस्पिटल उदयपुर शहर में, 31 अक्टूबर तक ऑफर

हिंदुस्तान जिंक के प्रोजेक्ट इवॉल्व और कंफ्लुएंस सेप एस अवार्ड 2020 से सम्मानित

International Zinc Association, along with Hindustan Zinc Limited sign an MoU with Maharana Pratap U...

Zinc bags double at SHRM HR Excellence Awards

श्रृंगार शरीर का नहीं आत्मा का : प्रशांत अग्रवाल

उदयपुर जिला योगासन की टीम का जोधपुर में बेहतरीन प्रदर्शन, 19 पदक जीते