जेके ग्रुप की कंपनियों का पूरे भारत में व्यापक रक्तदान अभियान

उदयपुर। जेके ऑर्गनाइजेशन ने अपने पूर्व अध्यक्ष और 4 बिलियन अमेरिकन डॉलर वाले समूह के प्रमुख वास्तुकारों में से एक स्व. हरिशंकर सिंघानिया की 91वीं जयंती मनाने के लिए अपने समूह की कंपनियों में पूरे भारत में ‘रक्तदान शिविर’ आयोजित किए। समूह की कंपनियों के विभिन्न संयंत्रों और बिक्री कार्यालयों में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए, जिसमें 7,500 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। सामाजिक सेवाओं में अपनी सक्रिय भागीदारी के लिए जाना जाने वाला जेके ऑर्गनाइजेशन स्व. हरिशंकर सिंघानिया को विशेष श्रद्धांजलि देने के लिए हर साल समूह की कंपनियों द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित करता है। ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित हरिशंकर सिंघानिया ने जेके ऑर्गनाइजेशन के विकास और सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, कई नए उद्यम स्थापित किए और अनेक कंपनियों को समूह में एकीकृत किया।


जेके ऑर्गनाइजेशन के चेयरमैन भरत हरि सिंघानिया ने कहा कि जेके ऑर्गनाइजेशन में सामाजिक योगदान हमारे मूल्यों में गहराई से समाहित है। इस वार्षिक पहल के माध्यम से हमारा उद्देश्य हरिशंकर सिंघानिया की विरासत का सम्मान करना और वंचितों के जीवन और कल्याण में सुधार करना है। हमें इस रक्तदान अभियान में अपने कर्मचारियों की जबरदस्त भागीदारी पर बेहद गर्व है, जो सकारात्मक प्रभाव डालने की हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस रक्तदान अभियान में जेके टायर, जेके पेपर, जेके लक्ष्मी सीमेंट, जेके एग्री जेनेटिक्स, जेके फेनर, जेके फूड्स, जेके इंश्योरेंस, पीएसआरआई हॉस्पिटल और जेके लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी सहित जेके समूह की अनेकों कंपनियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Related posts:

केन्द्रीय संचार ब्यूरो द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस पर दो दिवसीय प्रदर्शनी का समापन

Nissan Rolls Out Phase 2 of CNG Retrofitment for New Nissan Magnite Across 6 New States

आचार्य महाप्रज्ञ का 103वां जन्म दिवस मनाया

हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से संचालित घाटावाली माताजी किसान उत्पादक कंपनी ने मनाया राष्ट्रीय दुग्ध दि...

छह महीने में अंतर्राष्टीय एयरपोर्ट की सुविधा मिलते ही ग्रामीण क्षेत्र में सीधे कनेक्टिविटी हो जाएगी ...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक़ देबारी में सखी उत्सव आयोजित

Jaguar Land Rover Announces Annual Monsoon Service Camp

जिला कलक्टर एवं विधायक पहुंचे पोपल्टी

North India emerges as a vital player in India’s aluminium extrusion industry

तेरापंथ युवक परिषद की नवीन कार्यकारिणी ने ली शपथ

चारवी की डॉक्टर बनने की ख्वाहिश

'वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी' का उद्घाटन