एचडीएफसी बैंक को सेकेंडरी मार्केट में अस्बा की सुविधा के लिए सेबी की मंजूरी

उदयपुर । एचडीएफसी बैंक जो कि कैश एवं इक्विटी सेगमेंट्स का एनएसई और बीएसई पर एक अग्रणी क्लियरिंग एवं सेटलमेंट बैंक है और “सेकेंडरी मार्केट में अवरुद्ध राशि द्वारा समर्थित कारोबार” के लिये एक प्रायोजक एवं गंतव्य बैंक के रूप में कार्य किया है ने 1 जनवरी 2024 से भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों पर संचालन शुरू कर दिया है। सेबी ने 1 जनवरी 2024 इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

सेबी और स्टॉक एक्सचेंजों ने प्राथमिक बाजारों के लिए अस्बा (एएसबीए) की तर्ज पर 1 जनवरी 2024 से सेकेंडरी मार्केट के लिए वैकल्पिक आधार पर ब्लॉक   मैकेनाइज़्म के जरिये नकद खंड में ट्रेडिंग की अनुमति प्रदान कर दी है, जिससे  निवेशकों का धन उनके बचत खाते में बना रहेगा एवं कारोबार करने के लिए निवेशक को अग्रिम राशि ब्रोकर के खाते में स्थानांतरित करने की जरुरत नहीं होगी एवं आवश्यक धन राशि अवरुद्ध नहीं होगी।

बैंक एक्सचेंजों और संबंधित क्लियरिंग कॉरपोरेशन के साथ अपने सिस्टम के एकीकरण के माध्यम से सेबी की इस नई पहल का समर्थन करने में सक्षम है। यह सिस्टम एकीकरण निवेशक सत्यापन, ब्लॉक निर्माण, रिलीज़, निरस्तीकरण, निष्पादन और दिन के अंत में समाधान और रिपोर्टिंग की सुविधा प्रदान करता है। धनराशि के ब्लॉक/रिलीज का यूपीआई समर्थित प्रौद्योगिकी समाधान निवेशकों को मार्जिन और निपटान दायित्वों को निर्बाध रूप से पूरा करने में मदद करता है।

Related posts:

Experience the Magic! Vedanta Udaipur Music Festival Kicks Off in 2 Days

Marico expert Dr. Shilpa Vora shares her advice on choosing Hair & Care Triple Blend, non- stick...

उदयपुर में तनाव मामला : वन भूमि पर अतिक्रमण कर बनाये गये मकान पर चला बुलडोजर

वेदांता उदयपुर वल्र्ड म्यूजिक फेस्टिवल का 7वां संस्करण 7 से 9 फरवरी तक

वेदांता बडे पैमाने पर पीपीई के उत्पादन में सक्षम

युगधारा की सृजन विविधा गोष्ठी व वरिष्ठ साहित्यकार के के शर्मा को श्रद्धांजलि

एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 18 प्रतिशत बढ़ा

निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फ़ंड ने निप्पॉन इंडिया फ्लेक्सी कैप फ़ंड को लॉन्च किया

कोटक महिन्द्रा बैंक ने होम लोन की ब्याज दरें घटा कर 6.50 प्रतिशत कीं

Marwadi University; home to 10,700 students opens admissions for academic year 2022-23

'वर्ल्ड क्लास' कृत्रिम अंग योजना पर काम : प्रशांत

हिन्दुस्तान जिंक आईईआई इंडस्ट्री एक्सीलेंस अवार्ड 2019 से सम्मानित