कोरोना की रोकथाम के लिए पीआईएमएस में ओपीडी तथा आईसोलेशन वार्ड की स्थापना

उदयपुर। पूरे विश्व में तेजी से फैल रहा कोराना वायरस भारत में भी पांव पसार रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने हर संभव कदम उठाये हैं और राज्य और जिला स्तरीय कमेटियां गठित की गई हैं। इसी क्रम में पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमस) उमरड़ा में ओपीडी व आईसोलेशन वार्ड की स्थापना की गई।
इस वायरस से बचाव व रोकथाम के लिए सभी नर्सिंग स्टाफ, डॉक्टर्स व अन्य कर्मचारियों को स्पीकर डॉ. राजेन्द्रकुमार सामर (मेडिसिन), डॉ. सोम्या सिंह (माइक्रोबायोलॉजी) तथा डॉ. दिलीप पारीक (कम्युनिटी मेडिसिन) ने कोरोना वायरस की रोकथाव व बचाव के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वायरस से बचने के लिए बार-बार हाथ धोएं, भीड़ भाड़ वाली जगह पर जाने से बचे, बात करते समय कम से कम एक मीटर की दूरी बनाये रखें, छींक आने पर टिश्यू पेपर या कोहनी का इस्तेमाल करें, बार-बार नाक, आंख व मुंह को न छुए, मास्क का प्रयोग करें, सेनेटाईजर का प्रयोग करें। इस दौरान चिकित्सकों ने इस वायरस के लक्षण व संक्रमित व्यक्ति के वाइटल्स में होने वाले बदलावों की भी जानकारी दी।
प्रिंसिपल डॉ. बी. एल. कुमार ने बताया कि पीआईएमएस ने संक्रमण की गंभीरतो को समझते हुए बहुत जल्दी एक्शन लिया और एक विशेष ओपीडी व आईसोलेशन वार्ड की स्थापना की और कर्मचारियों को रोकथाम के तरीकों की जानकारी दी।

Related posts:

पीआईएमएस उमरड़ा मे रैगिंग विरोधी सप्ताह

राष्ट्रीय वेबिनार : इतिहासकारों ने तर्कों से स्पष्ट किया …." स्वाधीनता के लिए देशी राजाओं ने मेवाड़ ...

रैडिसन ब्लू पैलेस रिज़ॉर्ट एंड स्पा, उदयपुर ‘बेस्ट वेडिंग होटल’ अवार्ड से सम्मानित

नारायण सेवा के विशाल निःशुल्क अन्नदान एवं वस्त्र वितरण शिविर में 5000 से अधिक लोग बने लाभार्थी

स्वर्णिम स्टार्टअप एन्ड इनोवेशन यूनिवर्सिटी ने आचार्यश्री प्रसन्नसागरजी महाराज को प्रदान की मानद उपा...

जगुआर लैंड रोवर द्वारा वार्षिक हॉलीडे सर्विस कैम्प की घोषणा

‘राजस्थान राज्य सरदार पटेल कल्याण बोर्ड’ गठन पर मुख्यमंत्री का आभार

एचडीएफसी बैंक और फ्लिपकार्ट होलसेल ने किराना सदस्यों और छोटे व्यापारियों के लिए  पहला को-ब्रांडेड क्...

पिम्स हॉस्पिटल में कैडवेरिक ऑर्थोप्लास्टी कॉन्क्लेव 2024 सम्पन्न

"श्रीरामचरितमानस : राजस्थानी काव्य अनुवाद" व "रागरसरंग कुंडलिया" पुस्तकों का लोकार्पण 2 सितम्बर को

सीडीपी द्वारा हिंदुस्तान जिंक को क्लाइमेट चेंज और वाॅटर सिक्योरिटी श्रेणी में जलवायु और जल परिवर्तन ...

दो दिवसीय संगोष्ठी एवं कला सृजन कार्यशाला शुरू