मुंबई फूड फेस्टिवल में मेवाड़ से मारवाड़ तक की रेसिपी का महत्व बताएंगी डॉ. सिंगी

– दस दिन के फेस्टिवल में प्रतिनिधित्व के लिए फाइव स्टार होटल से मिला आमंत्रण
उदयपुर। मेवाड़ की बेटी उदयपुर की डॉ. अनिता सिंगी को मुंबई के फाइव स्टार सोफिटेल होटल ने राजस्थानी फूड फेस्टिवल के लिए आमंत्रित किया है। डॉ. अनिता मुंबई में 21 फरवरी से 1 मार्च तक होने वाले फूड फेस्टिवल में मेवाड़-मारवाड़ तक की रेसिपी तैयार करेंगी तथा उनके सांस्कृतिक महत्व को बताएंगी। सोफिटेल होटल मुम्बई के रेस्तरां टस्कर्स में यह आयोजन होगा। इसमें डॉ. अनिता 10 दिनों तक मेवाड़ से मारवाड़ तक बनने वाले बहुत ही खास और लजीज व्यंजनों की स्वाद यात्रा करवाएंगी व राजस्थान के महान फूड हेरिटेज के बारे में भी बताएंगी।  कई फूड विशेषज्ञों से की बातचीत के बाद डॉ. सिंगी का चयन किया गया है।
डॉ. सिंगी ने बताया कि मेवाड़ से मारवाड़ तक मुंह में पानी लाने वाले व्यंजनों का आनंद सभी उठा पाएंगे। वे मेवाड़ से मारवाड़ तक के जीवंत जायकों, दादी, नानी के पुराने ओथेंटिक व्यंजनों का रसास्वादन कराएंगी फिर चाहे वो मक्की का ढोकला हो या पानिया, चाहे मालपुआ हो या घेवर। यह भोजन, माहौल, स्वाद मेवाड़ से मारवाड की परम्पराओं, संस्कृति और आतिथ्य की भूमि पर ले जाएगा। गौरतलब है डॉ. अनिता को हाल ही में नेशनल आंवला रेसिपी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। डॉ. अनिता का गृहिणी से होम शेफ बनने तक का सफर बहुत ही दिलचस्प हैं। वे बताती हैं कि अलग-अलग रेसिपी को मिक्स-मैच करके नई रेसिपी बनाना उनका पैशन है। वे खास तौर पर मेवाड़ और मारवाड़ की ऐसी रेसिपी को प्रमोट करती हैं जो लुप्तप्राय हो चुकी है।रेसिपी के साथ ही उसकी न्यूट्रीशियन वेल्यू और उससे जुड़े किस्से-कहानियों को भी बहुत खूबसूरती से बयां करती हैं।

Related posts:

राजीव गांधी ओलम्पिक खेल के प्रथम चरण का समापन

मैले-कुचले वनवासी बच्चों को नहला कर दिया स्वच्छता का संदेश

Hindustan Zinc Brings 23rd Edition of Smritiyaan– Musical Extravaganza to Remember

Motorola announces exciting Republic Day offers on smartphones

Hindustan Zinc will be among the best companies in world : Chairperson

हिंदुस्तान जिंक इण्डिया प्रोक्योरमेंट लीडरशिप फोरम एंड अवार्ड्स 2020 से सम्मानित

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूज़िक फ़ेस्टिवल 2026 का भव्य अंदाज़ में समापन: हिंदुस्तान ज़िंक और सहर के स...

Ahmedabad doctor’s two studies on novel techniques in treatment of gynaec cancer and bowel endometri...

बंगाल के राय बेंसे लोक नृत्य का छाया जादू

अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय द्वारा 19 जुलाई से उदयपुर में स्कूली पुस्तक पुरालेखागार की तीन दिवसीय प्...

हिन्दुस्तान ज़िंक ने अब तक देश के ख़ज़ाने में 1.7 लाख करोड़ का योगदान दिया : अनिल अग्रवाल

Hindustan Zinc Secures Top 1% Ranking in S&P Global Sustainability Yearbook 2024