युवा संगीतकारों के लिये स्कॉलरशिप प्रोग्राम की घोषणा

उदयपुर। नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) और सिटी इंडिया ने संयुक्त रूप से हिन्दुस्तानी म्युजिक (वोकल या गायन-ख्याल, ध्रुपद, मेलोडी इंस्टूचमेंट्स-सितार, सरोद, वायलिन, बांसुरी, हारमोनियम इत्यादि) में उन्नत प्रशिक्षण के लिये स्कॉलरशिप प्रोग्राम की घोषणा की है। इसके लिये समूचे भारत के 18 से 35 साल की उम्र के लोग 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। छात्रवृत्ति का मूल्य एक साल (अप्रैल 2020 से मार्च 2021) के लिये 10,000 रूपये प्रतिमाह है। अभ्यर्थी आवेदन (म्यूजिक एजुकेशन पर बायो-डेटा) ncpascholarships@gmail.com पर ईमेल के जरिये या एक लिफाफे में सिटी-एनसीपीए स्कॉलरशिप फॉर यंग म्यूजिशियंस 2020-21 (इंडियन म्यूजिक) लिखकर नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स, एनसीपीए मार्ग, नरिमन प्वाभइंट, मुंबई 400021 पर भेजे।
डॉ. सुवर्णलता राव, हेड प्रोग्रामिंग- इंडियन म्यूजिक, एनसीपीए ने कहा कि सिटी इंडिया के साथ हमारा स्कॉलरशिप प्रोग्राम इस संबंध में एक पहल है। इस प्रोग्राम के माध्य से युवा प्रतिभाशाली म्यूजिशियंस तथा संभावनाशील कलाकारों को स्कॉलरशिप प्रदान करते हैं। चुनिंदा प्रतिभागियों को कुल 9 स्कॉलरशिप्स दी जायेगी। आवेदन में व्यक्ति के नाम, जन्म तारीख, पता, सम्पर्क नंबर, वैकल्पिक नंबर, प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन, ईमेल आइडी, म्यूजिक टीचर-गुरू, प्रशिक्षण के कुल वर्ष और उपलब्धियों, पुरस्कारों, स्कॉलरशिप एवं परफॉर्मेंस के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण विवरण का ब्योरा शामिल करें। लिस्टिंग फॉर्मेट में सभी विवरण से युक्त बायोडेटा पर्याप्त होगा। चुने गये अभ्यर्थियों को ईमेल या टेलीफोन के माध्यम से सूचित किया जायेगा। उन्हें ऑडिशन के लिये फरवरी 2020 में एनसीपीए, मुंबई में उपस्थित होना होगा। एनसीपीए चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा।

Related posts:

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 2025 का दूसरा दिन

लाल मां मंदिर में चालिया महोत्सव सम्पन्न

किशोर बालगृह में निःशुल्क ट्रैक सूट, टी-शर्ट, लोअर,चप्पल, व स्टेशनरी वितरित

एक समय-एक साथ 1000 से अधिक श्रावक-श्राविकाओं ने की अभिनव सामायिक आराधना

कानोड़ मित्र मंडल द्वारा कोरोना संकट के लिए एक लाख इक्‍यावन हजार रूपये की सहायता

HDFC Bank net profit 12,259 crore

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को उदयपुर में

लेकसिटी मॉल में एसपीएसयू के एडमिशन सिटी ऑफिस और काउंसलिंग सेंटर का भव्य उद्घाटन

ओसवाल सभा के चुनाव 8 अक्टूबर को

Radisson Blu Palace Resort & Spa, Udaipur, recognized as the Best Wedding Hotel in Udaipur at To...

प्रताप के शौर्य और पराक्रम से सीख ले युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूज़िक फ़ेस्टिवल 2026: हिंदुस्तान ज़िंक और सहर ने राजस्थान पर्यटन के साथ किय...