शीतल संत मोरारी बापू ने किये श्रीजी प्रभु के उत्थापन की झांकी के दर्शन

नाथद्वारा। पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली में शुक्रवार को प्रसिद्ध संत, शीतल संत मोरारी बापू ने श्रीजी प्रभु एवं श्री लाडले लाल प्रभु के उत्थापन की झांकी के दर्शन किए! बापू ने दूरभाष पर गो.ति.श्री 108 श्री राकेशजी महाराज एवं गो.चि.श्री105 श्री विशाल बावा से वार्ता कर आशीर्वाद लिया। दर्शन पश्चात श्री महाप्रभुजी की बैठक में परंपरानुसार मंदिर के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य ने मोरारी बापू को फेंटा बांधकर, रजाई एवं ऊपरना ओढ़ाकर एवं प्रसाद प्रदान कर समाधान किया। इस अवसर पर बापू के साथ आए श्रीनाथजी मंदिर मंडल के सदस्य एवं मिराज ग्रुप आफ कंपनी के सीएमडी मदन पालीवाल, प्रकाश पालीवाल, रूपेश व्यास, रविंद्र पालीवाल, विकास पुरोहित, विष्णु पुरोहित, प्रमोद पालीवाल आदि का अनिल सनाढ्य द्वारा समाधान किया गया। डोल तिबारी के दर्शन की महिमा एवं डोल तिबारी का भाव अनिल सनाढ्य ने बापू को बताया। इस अवसर पर मंदिर के जमादार हर्ष सनाढ्य, मीडिया प्रभारी एवं पीआरओ गिरीश व्यास, हनी गुर्जर आदि उपस्थित थे ।

Related posts:

हिंदुस्तान जिंक ने लगातार तीसरे वर्ष सभी स्थानों पर मनाया नो व्हीकल डे

एओएमएसआई द्वारा उदयपुर में मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के स्नातकोत्तर छात्रों के लिए फाउंडेशन एवं स्किल्स ...

नारायण सेवा संस्थान का अंग विहीन दिव्यांगों के लिए तेलंगाना में शिविर 4 को

Indira IVF to Train India’s Talent in Reproductive Medicine with NBE Accreditation

उदयपुर में पहली बार 28वीं एनुअल कॉन्फ्रेंस ऑफ़ नार्थ जोन इंडियन सोसाइटी ऑफ़ नेफ्रोलॉजी का शुभारंभ

सघन वृक्षारोपण, स्वच्छ एवं संरक्षित पर्यावरण के संकल्प के साथ हिन्दुस्तान जिंक में विश्व पर्यावरण दि...

पेसिफिक क्रिकेट टूर्नामेन्ट 2023 सम्पन्न

मदार नहर में उतरी बॉब केट मशीन, नाला गैंग ने शुरू की नालों की सफाई

महाविद्यालय स्तर की भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का द्वितीय चरण सम्पन्न

पिम्स कैंपस में इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रवि विश्नोई का छात्रों से संवाद

आयकर पुस्तक का विमोचन

जार सदस्यों को मास्क व सेनेटाइजर वितरित