सहारा वॉरियर्स ने आईपीए नेशनल ओपन चैम्पियनशिप 2019 जीता

उदयपुर। सहारा वॉरियर्स ने लगातार दूसरे साल आई.पी.ए. नेशनल ओपन चैम्पियनशिप 2019 जीतकर खि़ताब अपने नाम किया। यह जीत सहारा वॉरियर्स ने जिंदल पैंथर्स के खिलाफ फाइनल मैच में दर्ज की। सहारा इंडिया परिवार के प्रसिद्ध ‘लोगो’ के रंगों से सजी जर्सी पहने हुए टीम ने एक रोमांचक मुक़ाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम के खिलाड़ी -क्रिस मैकेंज़ी, सिद्धांत शर्मा, अंगद कलाश और सतिंदर गारचा ने टीम के ध्वज की ऊंची उड़ान को सुनिश्चित किया। टीम को यह ट्रॉफी कश्मीर के युवराज विक्रमादित्यसिंह द्वारा प्रदान की गई, जिन्होंने अपने खेल कॅरियर में कई बार इस प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप को जीता है।
सहारा वॉरियर्स के लिए यह सीजऩ शानदार रहा है, उन्होंने जयपुर और दिल्ली में इंडियन पोलो एसोसिएशन सीजऩ के चार बड़े टूर्नामेंट जीते हैं। इससे पहले टीम ने जयपुर और दिल्ली में आर.पी.सी. कप जयपुर, जनरल अमरसिंह कनोता कप और महाराजा हरिसिंह कप भी जीता है। एक समय में महाराजाओं के खेल के रूप में प्रसिद्ध पोलो अब एक ऐसे खेल के रूप में निखर कर आ रहा है जो समाज के उन हिस्सों तक जा रहा है जहां पिछले दशकों तक इसकी पहुंच नहीं थी। कबड्डी और फुटबॉल जैसे अन्य खेलों के समान निजी स्वामित्व वाली टीमें बड़े पैमाने पर सामने आ रही हैं, जिनमें सहारा वॉरियर्स सबसे अग्रणी है। ये वो टीम है जिसने हाल ही में आई.पी.ए. नेशनल ओपन चैम्पियनशिप जीत कर चौथी बड़ी जीत दर्ज कराई है।

Related posts:

Hindustan Zinc Unveils India's 2nd All Women Underground Mine Rescue Team, Reinforcing Commitment to...

Hindustan Zinc inks ₹85-Crore MoU with Rajasthan Heritage Authority

होली मिलन धूमधाम से मनाया

जिन्होंने सभी के लिए बहुत कुछ दिया वे धन्य

15 अलग-अलग मुद्दों में सहयोग के उद्देश्य से 27 शहरों में 100 म्यूजिकल परफॉरमेंस के साथ, 100 पाइपर्स ...

डॉ. विमला भंडारी की दो कृतियों को राष्ट्रीय पुरस्कार

महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन का 40वाँ वार्षिक विद्यार्थी सम्मान समारोह

दो दिवसीय स्पोर्ट्स इंजरी और आर्थ्रोस्कोपी कांफ्रेंस का आयोजन

दीपोत्सव के स्वागत में सजी झीलों की नगरी

सूक्ष्म, लघु व मध्यम व्यापारियों के लिए वरदान है मार्ग ईआरपी की डिजिटल पहल

इरशाद खान 'सिकन्दर' स्वयं प्रकाश स्मृति सम्मान

HDFC Bank Conducted Over 4000 Cyber Fraud Awareness Workshops in the Country