पारस जे. के. हॉस्पिटल में चेहरे मेे झटके आने व दर्द होने की अनोखी बीमारी का उपचार

उदयपुर। पारस जे. के. हॉस्पिटल में चिकित्सकों ने चेहरे मेे झटके आने व दर्द होने की अनोखी बीमारी का उपचार कर मरीज को राहत दी है। पारस जे.के. हॉस्पिटल के फैसेलिटी डायरेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि जगदीश पालीवाल बड़ौदा में रहकर कार्य करता और कई दिनों से चेहरे के दर्द से परेशान था। जगदीश ने दंत चिकित्सक की सलाह पर अपने दो दांत भी निकलवाये पर आराम नहीं मिला। इसके बाद जगदीश ने न्यूरोफिजिशियन का दिखाया। इस पर उसे कुछ वर्षों तक आराम मिला लेकिन दर्द पुन: शुरु होने पर न्यूरोफिजिशिन ने ऑपरेशन की सलाह दी। जगदीश ने ऑपरेशन के लिए गुजरात व राजस्थान के कई बड़े अस्पतालों में परामर्श लिया। अंत में रिश्तेदार के कहने पर पारस जे.के. हॉस्पिटल के न्यरोसर्जरी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमितेंदु शेखर को दिखाया। डॉ. अमितेंदु इससे पूर्व सफल ऑपरेशन कर चुके थे और वह मरीज सालों से स्वस्थ जीवन जी रहा है। इस कारण जगदीश ने डॉ. अमितेंदु से ऑपरेशन करवाने का निश्चय किया।
डॉ. अमितेंदु ने बताया कि मरीज को चेहरे में दर्द व झटके आने के साथ पेस्ट करने, दाढ़ी बनाने, चबाने आदि में तकलीफ थी। इन सारी बातों को ध्यान में रखकर सीटी स्केन करवाया जिसमें पता चला कि कान के पीछे वाले हिस्से जिसे आम बोलचाल में छोटा दिमाग भी कहते हैं, में खून की नली दिमाग की नस (ट्राईजूमिनल) को दबा रही है जिससे यह समस्या हो रही है। इसके बाद मरीज को उसका उपचार व रिस्क की जानकारी दी गई। मरीज को बताया गया कि इस प्रकार की बीमारी में 4 तरह से उपचार किया जा सकता हैै। इन्जेक्शन देकर सुन्न करना, नस को जलाना, बैलून डालकर नस को रगडऩा व ऑपरेशन करके खून की नली व दिमाग की नस के बीच में स्पंज डालना है। डॉ. अमितेनदु ने बताया कि हमने स्पंज डालने वाले ऑपरेशन को चुन लेप्रोस्कोपी तकनीक से करने का फैसला लिया। इसके लिए कान के पीछे छोटा छेद करके दूरबीन की सहायता से मरीज की खून की नली व दिमाग की नस के बीच में स्पंज रख दिया। 24 घंटे में ऑपरेशन के परिणाम सामने आने लगे और मरीज अपने सभी कार्य कुशलता से करने लगा। धीरे-धीरे उसका दर्द गायब हो गया। मरीज को दो दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस दौरान उसने अपने सभी दैनिक कार्य बिना किसी तकलीफ के किये। इस सर्जरी को करने में 3 घंटे का समय लगा।

Related posts:

श्वान को दी सम्मान से अंतिम विदाई

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा पशु कल्याण को बढ़ावा देकर, वर्ष 2016 से अब तक 8.7 लाख से अधिक पशु लाभान्वित

Hindustan Zinc accelerates research in emerging Zinc Battery technology

विशाल बावा के कर कमलों से हुआ वृंदावन धाम में भव्य ध्वजाजी का आरोहण

सदियों तक धरती तपस्या करती है तब जन्म लेते हैं महापुरुष : मुनि सुरेशकुमार

हिन्दुस्तान जिंक का एंटरप्राइज रिस्क मैनेजमेंट सिस्टम आईएसओ 31000 :2018 से प्रमाणित

लैप्रोस्कोपिक सर्जरी पर कार्यशाला आयोजित

हिंदुस्तान जिंक ने उभरती जिंक बैटरी तकनीक में अनुसंधान को आगे बढ़ाया

सादगी से मनेगा सगसजी बावजी का जन्मोत्सव

हिन्दुस्तान जिंक ने की वित्त वर्ष 2025 में 1 लाख गीगाजूल से अधिक एनर्जी की बचत, जो सालाना लगभग 19,00...

सैफ चैंपियनशिप में भारत के लिए डेब्यू करते हुए जिंक फुटबॉल के साहिल पूनिया ने जीता सर्वश्रेष्ठ गोलकी...

सेन्‍ट पॉल स्‍कूल उदयुपर में हुए विविध आयोजन