आम आदमी पार्टी की कार्यकारिणी का विस्तार

उदयपुर : आम आदमी पार्टी के संभाग प्रभारी तनवीर सिंह कृष्णावत की अनुसंशा पर शहर कोर्डिनेटर ओमप्रकाश श्रीमाली ने वार्ड वार प्रभारियों की घोषणा की, जिसमे अलग अलग वार्डो में प्रभारी नियुक्त किये गए। इसी क्रम में पत्रकार कुणाल श्रीवास्तव को वार्ड 47 का जिम्मा सौंपा गया। श्रीमाली ने बताया कि उदयपुर के साथ साथ पूरे देश की जनता कांग्रेस तथा भाजपा से त्रस्त है। उत्तरी सुंदरवास में आयोजित बैठक में वार्ड प्रभारी की घोषणा के दौरान आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वार्ड प्रभारी के रूप में वार्ड 1 से विकास बागोरा, वार्ड 8 से मुबारिक हुसैन, वार्ड 10 से रमेश चंद्र, वार्ड 21 से वासु चतुर्वेदी, वार्ड 24 से मुकिन खान, वार्ड 34 से राकेश बंसल, वार्ड 39 से रिपु दमन सिंह, वार्ड 45 से प्रेम नाथ, 46 से पीयूष जोशी, वार्ड 47 से कुणाल श्रीवास्तव, वार्ड 54 से राजेश लखारा, वार्ड 55 से नफीस अहमद, 58 से भूपेंद्र तातेड़, 67 से पुनीत पाहवा तथा वार्ड 69 से आंनद माथुर को जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी नवनियुक्त प्रभारियों को संभाग प्रमुख कृष्णावत ने शुभकामनाएं दी। बैठक के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शहर के अन्य लोगों की भी उपस्थिति रही। सभी वार्ड प्रभारियों ने आम आदमी पार्टी को उदयपुर में मजबूती प्रदान करने के लिए दृढ़ संकल्प भी लिया।

Related posts:

मन में न रखें। एमटीवी निषेध के साथ #khulkebol

न्यू ईयर में अनन्या पांडे ने बड़े रेज़ोल्यूशन्स की जगह सरल आदतों को अपनाया

नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट के लिए खेल विशेषज्ञ उदयपुर पहुंचे, ग्राउण्ड्स का लिया जायजा

जाग्रत हनुमानजी को धराया छप्पन भोग

चितरी, बडग़ी, गलियाकोट सहित 11 गाँवों के 6000 परिवारों को शुद्ध पेयजल पहुँचाने की योजना को मिली मंज़...

कोटड़ा में नारायण सेवा सहायता शिविर

हिंदुस्तान जिंक को एसएंडपी ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक 2024 में शीर्ष 1 प्रतिशत  रैंकिंग

Hindustan Zinc Hosts Mega Industry Meet cum National Apprenticeship Training Scheme Workshop, an ini...

नारायण सेवा संस्थान में 22 को होगा उत्सव

कृषि बढ़ती है, तभी देश आगे बढ़ता है - राज्यपाल बागड़े

फील्ड क्लब स्पोर्ट्स टूर्नामेंट सम्पन्न

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जिंक उत्पादों के लिए पहला पर्यावरण घोषणा पत्र (ईपीडी) प्रकाशित