केटीएम द्वारा चित्तौडगढ में शानदार स्टंट शो आयोजन

चित्तौडगढ। केटीएम, यूरोपीय रेसिंग दिग्गज ने चित्तौडगढ में असाधारण केटीएम स्टंट शो का आयोजन किया। इसका आयोजन पेशेवर स्टंट राइडर्स के उम्दा स्टंट राइड्स एवं ट्रिक्स का प्रदर्शन करने के लिये किया गया था। शो का आयोजन महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज, प्रतापनगर, चित्तौडगढ में किया गया। पेशेवर स्टंट टीमों ने केटीएम ड्यूक बाइक्स पर असाधारण स्टंट का प्रदर्शन किया। सुमीत नारंग, वाईस प्रेसिडेंट-प्रोबाइकिंग, बजाज ऑटो लिमिटेड ने कहा कि केटीएम अपनी उच्च प्रदर्शन वाली रेसिंग बाइक्स के लिए विख्यात है। हम हमेशा अपने ग्राहकों को केटीएम बाइक द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले रोमांच एवं उत्साह का अनुभव कराने के इच्छुक हैं। प्रत्येक बडे शहर में पेशेवर स्टंट आयोजित होते हैं और अगले कुछ महीनों में इनके पैमाने में और बढोतरी होगी। केटीएम एक्सक्लूसिव प्रमुख ब्रांड है और हम केटीएम ग्राहकों को विशिष्ट रूप से केटीएम अनुभव उपलब्ध कराने के लिये तत्पर हैं। शो में किये गये शानदार स्टंट ने शहरवासियों को खूब रोमांचित किया।   अभी तक, केटीएम स्टंट शो का आयोजन सूरत, राजकोट, अहमदाबाद, कांचीपुरम, कोयंबटूर, चैन्नई, विजयपुर, लखनऊ, औरंगाबाद, जम्मू, लुधियाना, जोधपुर, जयपुर, उदयपुर, कोटा, सीकर, श्रीगंगानगर, अजमेर और कई अन्य शहरों में किया जा चुका है। केटीएम के प्रशंसक आरजू मोटर्स, शॉप न.-3 मुस्तफा काम्पलेक्स, घुमर गार्डन के सामने, चित्तौडगढ से केटीएम बाइक्स की श्रृंखला खरीद सकते हैं।

Related posts:

रैडिसन ब्लू पैलेस रिज़ॉर्ट एण्ड स्पा का वार्षिक केक मिक्सिंग समारोह सम्पन्न

सनातन वैदिक धर्मसभा 22 से

शीतला माताजी को लगाये ठण्डे नैवेद्य के भोग

उदयपुर सिटी पैलेस में ‘‘मेवाड़ राजवंश एवं साहित्य’’ विषय पर संगोष्ठी

नारायण सेवा में दिव्यांगों और साधकों ने किया गुरु पूजन

ओसवाल सभा के चुनाव में दिलचस्प मोड, निवर्तमान अध्यक्ष मेहता ने आकर दिलाई कोठारी को शपथ

घूंघट से निकल कर अब घर चला रही हैं महिलाएं

Hindustan Zinc receives Platinum Award at Apex India Occupational Health & Safety Award 2023

जैन संस्कारक बने पंकज भंडारी और मनोज लोढ़ा

आकाश एजुकेशनल सर्विसेस लि. का पहला कॉर्पोरेट सेंटर उदयपुर में लॉन्च

युवा संगीतकारों के लिये स्कॉलरशिप प्रोग्राम की घोषणा

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मिट्टी के मटकों से लिखा सेवा, संस्कृति और पर्यावरण का नया अध्याय, 10वाँ...