नसों की गंभीर बीमारी का सफल उपचार

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस), उमरड़ा में चिकित्सकों ने एक मरीज की नसों में हुई गंभीर बीमारी का सफल उपचार भामाशाह योजना के अन्तर्गत पूर्णतया नि:शुल्क किया है।
पीआईएमएस के चेयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि गत दिनों जमनीदेवी को चारों हाथों व पेट की कमजोरी एवं सांस की दिक्कत के चलते पीआईएमएस लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए इमरजेंसी में उसे वेन्टीलेटर पर लिया। इसके बाद न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. राजेश खोईवाल एवं उनकी टीम ने मरीज का परीक्षण किया जिसमें सामने आया कि मरीज को गिल्लन बर्रे सिंड्रोम (जी.बी.एस.) नामक बीमारी है। इस बीमारी के उपचार का खर्च अधिक होने से मरीज का सम्पूर्ण ईलाज भामाशाह योजना के अन्तर्गत नि:शुल्क किया गया। मरीज को कुछ समय तक आईसीयू में रखा गया जिससे उसकी हालत में सुधार होने लगा जिस पर उसे वार्ड में शिफ्ट किया गया। पूर्णतया स्वस्थ होने पर मरीज को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

Related posts:

अर्चना बैडमिंटन प्रीमियर लीग 2023 का शुभारंभ

एचडीएफसी बैंक को पीएम केयर्स फंड के लिए डोनेशन एकत्रित करने का मैंडेट मिला

एसबीआई कार्ड और विस्तारा में गठबंधन

आदि महोत्सव में कपड़े के थैले वितरित

हरितराज सिंह मेवाड़ ने फ्लैग ऑफ कर फेरारी कारों के दल को किया रवाना

अमिताभ बच्चन बने नेक्सस मॉल्स के ‘हर दिन कुछ नया’ अनुभव के ब्रांड ऐम्बैसेडर

योग दिवस पर निगम में आयोजित हुआ सार्वजनिक कार्यक्रम

सीडीपी द्वारा हिंदुस्तान जिंक सप्लायर एंगेजमेंट लीडर के रूप में सम्मानित

30 वाॅं खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह सम्पन्न

नेस्ले इंडिया ने मैगी स्पाइन प्लान के माध्यम से भारत के मसाला किसानों को मदद करने की शपथ ली

HDFC Bank launches Regalia Gold Credit Card

बालकों ने की गणेश-स्तुति