हिंदुस्तान जिंक द्वारा सामुदायिक विकास कार्यो का उद्घाटन एवं शिलान्यास

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक अपने संयंत्र के आसपास सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्य प्रभावी रूप से किये जा रहे है, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण जैसे कई कार्यो के साथ ही पेयजल हेतु की गयी पहल प्रशंसनीय है जिसका ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। यह बात पूर्व विधायक मावली पुष्कर डांगी ने हिन्दुस्तान जिं़क बिछडी में सामुदायिक विकास कार्यो के उद्घाटन एवं शिलान्यास अवसर पर कही।
हिंदुस्तान जिंक सदैव अपने कार्यक्षेत्र के आस पास सामुदाय एवं ग्रामीण विकास हेतु आधारभूत एवं आवश्यकता आधारित सुविधाए उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में देबारी के निकट बिछडी ग्राम में हिन्दुस्तान जिंक द्वारा पुनर्निर्मित राजकीय प्राथमिक विद्यालय थोरिया मगरी ग्राम पंचायत बिछड़ी और नवनिर्मित सामुदायिक भवन सिंहाडा ग्राम पंचायत बिछड़ी में उद्धघाटन किए गए ।
थोरिया मगरी विद्यालय की जर्जर भवन को देखते हुए हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा सम्पूर्ण स्कूल की छत सहित जीर्णोद्वार किया गया। सिहाड़ा गांव में मेघवाल बस्ती में सामुदायिक भवन का निर्माण भी हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा करवाया गया। इनका उद्धघाटन पूर्व विधायक मावली पुष्कर डांगी, अनिल त्रिपाठी निदेशक जिंक स्मेल्टर देबारी, श्रीमती तुलसा कंवर देवडा पंचायत समिति सदस्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर बिछडी सरपंच बाबूसिंह देवडा भी उपस्थ्ति थे। हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी, आजीविका, महिला सशक्तीकरण हेतु विभिन्न परियोजनाओं में कार्य कर लोगो के जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया जा रहा है।

Related posts:

Hindustan Zinc Unveils a New Campaign#ZincCity: Uniting Udaipur Through a Vibrant Cultural Tapestry

HDFC Bank Smart Saathi launches

सीडीपी द्वारा हिंदुस्तान जिंक को क्लाइमेट चेंज और वाॅटर सिक्योरिटी श्रेणी में जलवायु और जल परिवर्तन ...

ZINC FOOTBALL ACADEMY BEAT BENGALURU FC TO KICK-OFF HERO U-17 YOUTH CUP 2022 -23 IN STYLE

नगर निगम ने पेरेंट्स प्लस परियोजना के अंतर्गत शाला पूर्व शिक्षण सामग्री (पीएसई-किट) कार्यशाला का आयो...

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के आयोजन शुरू

ZINC FOOTBALL WILL PLAY A CRUCIAL ROLE IN THE DEVELOPMENT OF THE INDIAN NATIONAL TEAM”, SAYS AIFF PR...

प्रॉम्प्ट ग्रुप ने दुध को तुरंत ठंडा करने में उपयोगी आधुनिक सोलर मिल्कोचिल का अनावरण किया

P&G India installs rainwater harvesting infrastructure at P&G Shiksha supported schools

बंगाल के राय बेंसे लोक नृत्य का छाया जादू

शुगरबॉक्स राजस्थान के गांवों को बना रहा डिजिटल

निशुल्क दंत परामर्श एवं चिकित्सा शिविर आयोजित