कानोड़ मित्र मंडल का पारिवारिक स्नेहमिलन कल

उदयपुर। उदयपुर में निवासरत कानोड़वासियों के चालीस वर्ष पुराने मैत्री संगठन कानोड़ मित्र मंडल का इस वर्ष का पारिवारिक स्नेहमिलन (वर्षाकालीन पिकनिक) रविवार 9 अक्टूबर को ग्रीन रॉयल रिसॉर्ट अंबेरी में रखा गया है। मित्र मंडल के अध्यक्ष हिमांशुराय नागोरी ने सभी सदस्यों से स्नेहमिलन में उपस्थित रहने की अपील की है।
महामंत्री दिलीप भानावत ने बताया कि कार्यक्रम में शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में प्रोफेशनल डिग्री एवं 10वीं तथा 12वीं कक्षा में 85 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जायेगा। इसके अलावा कानोड़ मित्र मंडल की स्थापना के पश्चात मित्र मंडल को वर्तमान स्वरूप तक पहुंचाने में जिन जिन अध्यक्षों एवं महामंत्रियों का योगदान रहा है, उन सभी का आत्मीय बहुमान किया जायेग। कार्यक्रम के निर्धारित समय पर पहुंचने वाले प्रथम 50 प्रतिभागियों को टोकन प्रदान किए जाएंगे जिनमें से 10 प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार, विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं में विजेता रहनेवालों को आकर्षक पुरस्कार तथा कार्यक्रम में शामिल होने वाले 12 वर्ष से छोटे समस्त बच्चों को रिटर्न गिफ्ट प्रदान किए जाएंगे।

Related posts:

HDFC Bank launches SmartHub Vyapar for merchants

श्री लाल बावा का छठा जन्मदिवस धूमधाम से मनाया

नारायण सेवा के विशाल निःशुल्क अन्नदान एवं वस्त्र वितरण शिविर में 5000 से अधिक लोग बने लाभार्थी

Step into the World of Wonder: Nexus Celebration Udaipur Presents the 360 Immersive Dome Experience

नि:शुल्क मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण का समापन

नारायण सेवा में स्वतंत्रता दिवस

ऑल इंडिया इंटर क्लब स्पोर्ट्स कार्निवल (आईसीएससी ) 2025 में फील्ड क्लब उदयपुर का शानदार प्रदर्शन

उदयपुर में खिला दुर्लभ सीता अशोक

लेखांकन एवं व्यवसायिक सांख्यिकी विभाग के शोधछात्र पूर्वोत्तर विश्वविद्यालयों के साथ शोध विनिमय पर

Show-Stopping Forevermark Diamond Jewellery Shines in Hollywood

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भजन संध्या में झूमे श्रोता

Sunstone’s advantage now available at Mewar University